सरसों की कीमतों में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार तेजी का रुख रहा। आज इस रिपोर्ट के माध्यम से हम जानेंगे सरसों सप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट, क्या 2023 में सरसों का भाव बढ़ सकता है, आइए जानते हैं।
सप्ताहिक सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
Sarso Rate: पिछले सप्ताह जयपुर सरसों कंडीशन का भाव 5725 रुपए खुला । जोकि शनिवार की शाम को 5925 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सरसों जयपुर कंडीशन ₹200 तेजी देखने को मिली। वही सरसों कच्ची घानी भाव में 4/5 रुपए किलो की मजबूत हुई।
व्यापारियों का कहना है की सरसो में बिकवाल ऊँचे भाव मांग रहा है जबकि मिल वाले कम भाव में लेवाल है। डिस्पैरिटी की वजह से अब ऊपर में व्यापारी खरीदारी से बच रहे हैं और सरसो अब मजबूत हाथों में हैं। सरसो तेल और खल के भाव में अच्छी बढ़त से सरसो की क्रशिंग मार्जिन में सुधार हुआ है। लेकिन अब भी नुकसान ही
हो रहा है।
इस सप्ताह सरसों तेल के भाव में 4 से ₹5 प्रति किलो बड़े हैं। जबकि सोया तेल की कीमत लगभग स्थिर रहे हैं।
जिसके चलते कांडला सोया तेल और जयपुर कच्ची घानी के बीच अंतर बढ़कर 17 रुपये किलो हो गया है।
Sarso Price: नाफेड राजस्थान और गुजरात में अगस्त के पहले सप्ताह में सरसो की बिकवाली करेगा ऐसी अफवाह फैली, जो की सही नहीं है। आधिकारिक सोर्स के अनुसार अभी सरकार की तरफ से ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है।
नाफेड की सरसो बिकवाली शुरू होने से सरसो की तेजी पर लगाम लगेगी। नाफेड के पास 12 लाख टन सरसो
उपलब्ध है जिसका उपयोग त्योहारों से पहले भाव को नियंत्रण में लाने के लिए किया जाएगा।
फरवरी के शुरुआत में जयपुर सरसो 6125 -6200 के बीच था जहाँ तक ये तेजी बढ़ सकती है। नाफेड की सरसो बिकवाली, अंतराष्ट्रीय बाजार की कमजोरी पर ही सरसो में गिरावट शुरू होगी। व्यापार अपने विवेक से करें। सभी मंडी में सरसों का भाव 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉किसानों को सरकार दे रही पपीते की खेती पर ₹45000 अनुदान, किसान जल्द उठाएं लाभ
इसे भी पढ़ें 👉 सोना चांदी में गिरावट, जानें सभी मंडी भाव
इसे भी पढ़ें 👉ग्वार की खेती: ग्वार की फसल में झुलसा रोग आने से पहले करें यह स्प्रे, नहीं तो पैदावार होगी कम
Whatsapp ग्रुप jion करें 👇👇👇
सोना चांदी का भाव 👉 यहां पर दबाएं
ताजा खबरें 👉 यहां पर दबाएं
व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर देखें
नोट : आज आपने जाना सप्ताहिक सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट । व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है