नमस्कार व्यापारी और किसान भाइयों हमारी वेबसाइट पर आप हर रोज सभी मंडियों के ताजा भाव में तेजी मंदी रिपोर्ट के सही और सटीक जानकारी देखने को मिलती है। आज आप इस रिपोर्ट के द्वारा जानेंगे सोयाबीन भाव भविष्य 2023, सोयाबीन का भाव कब बढ़ेगा, सोयाबीन का भविष्य 2023, जानते हैं ताजा खबर
सोयाबीन साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट ( सोयाबीन का भविष्य 2023/ सोयाबीन भाव भविष्य 2023)
वैश्विक बाजारों में आई गिरावट और प्लांटों की कमजोर मांग से सरसों के भाव में गिरावट जारी है बीते सप्ताह सोयाबीन प्लांट डिलीवरी भाव में भी 100 से ₹50 के गिरावट दर्ज की गई। ब्राजील और अमेरिका में उत्पादन बढ़ने तथा आयातक देशों के पास पर्याप्त सप्लाई होने से सोयाबीन में दबाव दिखाई दिया है।
अमेरिका में यूएसडीए द्वारा रिपोर्ट सोयाबीन उत्पादन अनुमान में बढ़ोतरी तथा चीन की कमजोर पड़ने से सीबीओटी सोयाबीन में सप्ताहिक 8.90% की गिरावट दर्ज की गई.
स्टॉकिस्ट और किसान प्लांट्स के पास मई के शुरुआत में सोयाबीन 64.88 लाख टन उपलब्ध है। 10 लाख टन की औसत क्रशिंग भी पकड़े तो अगले 5 महीने के लिए स्टॉक पर्याप्त से ज्यादा है और कैर्री फॉरवर्ड भी हो जाएगा। भारत ने अप्रैल महीने में 1.28 लाख टन सोयाबीन का आयात किया।
सोया तेल की कीमतों में गिरावट और पर्याप्त सप्लाई के चलते सोयाबीन में बड़ी तेजी की उम्मीद गायब होती जा रही है। सोया डीओसी निर्यात अप्रैल महीने में 1.77 लाख टन हुआ जो मार्च की तुलना में कम है।
ब्राज़ील अर्जेंटीना और अमेरिकी सोया डीओसी की तुलना में भारतीय सोया डीओसी के भाव ऊँचे हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में अब सोया डीओसी का निर्यात मांग भी कमजोर पड़ेगा। मानसून में देरी और बुवाई के बाद मौसम की चाल ख़राब होने पर ही सोयाबीन में कोई सुधार देखने को मिलेगी। सोया तेल में कमजोरी डीओसी की मांग घटने के अनुमान और पर्याप्त स्टॉक के चलते अगले 10-15 दिनों में सोयाबीन 150-200 से ज्यादा की बढ़त की उम्मीद नहीं है। व्यापार अपने विवेक से करे।
इसे भी पढ़ें 👉सरसों का भविष्य भाव: सरसों में आई तेजी, क्या है सरसों भाव भविष्य 2023, जानें सरसों सप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट
Whatsapp ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों का भाव
इसे भी पढ़ें👉 गेहूं का भाव
इसे भी पढ़ें👉 सोयाबीन का भाव
नोट:-व्यापार अपने विवेक से करें । हमारा काम किसानों तक सही जानकारी पहुंचाना है। किसी भी फसल में तेजी आ मंदी आने वाली परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं। सोयाबीन का भविष्य कब बढेगा, किसी भी लाभ या होनी होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है।