किसानों को हमेशा आवारा पशु, नीलगाय के साथ-साथ चूहा से परेशान रहते हैं। यह फसलों को काफी नुकसान भी पहुंचते हैं और किसान भाइयों को इस सर्दी के मौसम में खेत में देख रेख करने के लिए काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। और कई बार तो यह फसलों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों की फसल में नुकसान पहुंचाने के लिए जंगली जानवर, जंगली सूअर, मवेशी और चूहों का प्रकोप देखने को मिलता है।
खेत में भी नीलगाय चूहा सूअर से छुटकारा पाने के लिए
किसान अपनी प्रकार की तकनीक की सहायता से जंगली जानवर सूअर नीलगाय और चूहा को अपने फसल बर्बाद होने से बचा सकते हैं। जिससे उनकी आर्थिक हनी नहीं होगी और इस सर्दी के मौसम में ज्यादा परेशान होने की दिक्कत भी नहीं होगी। आज हम आपको कुछ ऐसे ही जानकारियां प्रदान करेंगे जिससे आप खड़ी फसल में इन सबसे होने वाले नुकसान से आसानी से बचा सकते हैं। और इसके लिए आपको कुछ रुपए का ही खर्च करना होगा।
बता दें कि जानवरों से अपनी फसल को बचाने के लिए आपको महीने में कुछ ही बार इस चीजों का उपयोग करना होगा और आपकी फसल सुरक्षित बचाव होगा। आज हम आपको ऐसे ही कर तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जिनसे आपको खेत में भी नीलगाय चूहा सूअर से छुटकारा पाने के लिए लाभ मिलेगा।
खेत में भी नीलगाय चूहा सूअर से छुटकारा पाने के लिए जानें शानदार उपाय
उपाय 1.
यदि आपकी फसल में बंदर ने लगाई हिरण या अन्य आवारा पशु फसल में बर्बाद करते हैं। तो आपको अपने खेत में पहला उपाय यह कर सकते हैं कि आप को तीन से चार अंडे बाजार से लाने हैं और उसे एक बाल्टी में 5 से 6 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर में मिलाकर रख ले।
अब आपको इस मिले हुए पदार्थ को छोटे टुकड़े, धान की भूसी या छोटे-मोटे घास लेना है। और इन सभी को घोल में डूबना है। और अपने खेत में आप 8 से 10 फुट की दूरी में जगह-जगह पर रखना होगा। अंडे के इस घोल को मिलाकर जगह-जगह रखा है। इससे एक बुरी गंध दो से तीन दिन तक में आने लगती है। जिसके चलते आपके खेत में आवारा पशु या चूहे खेत के आसपास भी नजर नहीं आएंगे। और यह तरीका आपको एक महीने में एक बार ही अपनाना है और अंडे से आने वाली दुर्गंध के चलते आपके खेत में दोबारा पशु नहीं पहुंचेंगे।
इसके अलावा जो घोल आपने बनाया है। उसको अपने खेत के चारों ओर मेड पर भी जरुर डालना चाहिए। जिससे जानवर घुसने से पहले ही इस गंधक के कारण आपके खेत में नहीं आएंगे और आपको एक सलाह भी दी जाती है कि इसका छिड़काव फसल पर ना करें क्योंकि इससे आपके फसल को नुकसान भी हो सकता है।
उपाय 2.
इसके अलावा आपके खेत में जो भूमि के अंदर फसल बोई जाती है। उनके अंदर भी हमने कई बार देखा है जैसे आलू मूंगफली या कंद वाली फसल होती है। उसे सूअर के द्वारा कर खाया जाता है। और विशेष कर आलू की फसल में हमें चूहों और सूअर का प्रकोप काफी देखने को मिलता है। किसानों को सूअर से होने वाले इस नुकसान को बचाने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। लेकिन अपने फसल को बचाने में कहीं ना कहीं असमर्थ रहते। इसलिए आपको नाई की दुकान से कटे हुए बाल लाने हैं। और आलू की जो मेड बनाई गई है या मूंगफली के खेत में बाल का छिड़काव करें।
नई की दुकान से हुए कटे हुए बाल खेत में छिड़काव होने के चलते। जब आपके खेत में सूअर आएंगे और मिट्टी को अपने मुंह के द्वारा खोदते हैं। तो उसे समय वह जोर-जोर से सांस लेता है और उसे दौरान यह बाल उनकी नाक में चले जाते हैं। जिसके चलते वह काफी परेशान हो जाता है। और आपके खेत में तीन से चार बार ऐसा होने के बाद यह अपने आप ही आपके खेत में आने से रुक जाते हैं।
उपाय 3.
इसके अलावा किसानों को अपनी फसल में चूहे का भी काफी प्रकोप कई बार देखने को मिलता है। और किसान इससे काफी परेशान हो जाते हैं। उत्पादन में भी काफी नुकसान देखने को मिलता है। क्योंकि चूहे द्वारा फसलों को काटकर या उसके द्वारा जड़ों को खो देते हैं।
इसके लिए किसानों को 100 से 200 ग्राम बेसन लेना है और उसमें पांच शिक्षा चम्मच पीसी हुई फिटकरी को दो से तीन चम्मच देसी घी में मिलना होगा। और उसे अच्छी तरह से मिला लें। और फिर उस छोटी-छोटी गोलियां बना लें।
जो भी आपके खेत में चूहे के द्वारा खोदे गए बिल हैं। वहां पर इन गोलियों को पास में ही रख दें। और फिर यह गोलियां चूहे खाएंगे। फिटकरी खाने के चलते उन्हें घबराहट महसूस होगी और जिसके चलते आपके खेत में हुए दोबारा नहीं घुसेंगे।
उपाय 4.
किसने की फसल में अक्सर हमने नीलगाय और हिरण का प्रकोप होते देखा है और काफी परेशान भी होते हैं। क्योंकि यह फसल में बार-बार आते रहते हैं इसलिए आपको इस उपाय के लिए थोड़ा सा खर्च करना पड़ सकता है बता दें कि इसके लिए आपको 500 ग्राम लहसुन को पीसकर अच्छी तरह से पेस्ट बनाएं। फिर आपको दो से तीन किलोमीटर तक लस्सी लेनी है और एक बाल्टी रेत भी लेना है।
अब आपको इसको अच्छी तरह से मिले और अपनी फसल में छिड़क दें। मिलाया हुआ सभी पदार्थ आपकी फसल की पत्तियों से चिपक जाएगा और जब नीलगाय और हिरण आपकी फसल में घुसेंगे तो इनको इनकी तेज गंधक के चलते परेशान होंगे और आपके खेत से बाहर निकल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें 👉नए साल से पहले केंद्र सरकार ने दिया बड़ा गिफ्ट, सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दरों में हुई बढ़ोतरी
इसे भी पढ़ें 👉नए साल पर किसानों को 30 कृषि यंत्रों पर मिलेंगी सब्सिडी, लास्ट दिनांक से पहले करें जल्द आवेदन
इसे भी पढ़ें 👉PM Kisan Yojana Update: किसानों को नए साल पर मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पीएम किसान योजना राशि 9000 रुपए
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
आज हमने आपको खेत में भी नीलगाय चूहा सूअर से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाय करने के बारे में जानकारी प्रदान किया। इसके अलावा भी आप अपने खेत में अन्य उपाय कर सकते है।