Top 5 Buffaloes in India: भारत में भैंस पालन का व्यवसाय कुछ सालों में अधिक मात्रा में बढ़ा है। इसकी मुख्य वजह है डेयरी प्रोडक्ट की मांग बढ़ना। किसानों भाईयों के लिए भैंस पालन(bhains palan) अच्छी कमाई का साधन बन रहा है। इस लिए दुधारू नस्लों की भैंस की मांग अधिक बढ़ रही है। अगर किसान डेयरी व्यवसाय में भैंस पालन (buffalo farming) करते हैं, तो किसान भाइयों का अक्सर यह सवाल रहता है कि कौन सी भैंस सबसे अधिक दूध देती है और किस भैंस का पालन करना अच्छा रहेगा।
आइए जानें, आज के इस रिपोर्ट में हम आपको अच्छा दूध देने वाली भैंस की टॉप 5 नस्लें (7 Most Important Breeds of Indian Buffaloes) के बारे में जानकारी देंगे हैं, जिनका दूध उत्पादन अधिक अच्छा माना जाता है।
Top buffaloes सबसे ज्यादा दूध देने वाली भैंस
मुर्रा भैंस
मुर्रा भैंस देश में सबसे ज्यादा पाली जाती है। यह भैंस दूध उत्पादन के मामले में भारत में नंबर एक पर आती है। यह भैंस एक ब्यात में 2000 से 4000 लीटर तक दूध देती है। इससे ज्यादा उत्पादन के लिए इसकी अच्छी खुराक बहुत महत्वपूर्ण होती है।
जफराबादी भैंस
डेयरी व्यवसाय के लिए जफराबादी भैंस देशभर में ज्यादा पसंद की जाती है। इसका मूल स्थान गुजरात का जाफराबाद है। यह नस्ल एक ब्यात में 2000 से 3000 लीटर तक दूध देती है।
मेहसाना भैंस
मेहसाना भैंस गुजरात के मेहसाणा जिले पाई जाती है। यह भैंस दूध उत्पादन के लिए अधिक लोकप्रिय है। इसका पालन गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान में अधिक संख्या में किया जाता है। यह नस्ल एक ब्यात में 1200 से 2000 लीटर तक दूध देती है।
पंढरपुरी भैंस
इस नस्ल की भैंस को महाराष्ट्र में पालन किया जाता है। इस भैंस की सींग अधिक लंबी होती है। पंढरपुरी भैंस एक ब्यात में 1000 से 2000 लीटर तक दूध देती है।
सुरती भैंस
सुरती भैंस गुजरात की नस्ल है। यह नस्ल किसानों की सबसे पसंदीदा भैंसों में से एक है। यह नस्ल एक ब्यात में 1400 से 1800 लीटर तक दूध देती है। इस भैंस की नस्ल के दूध में 8 से 12 प्रतिशत तक वसा की मात्रा पाई जाती है।
हर रोज ताजा भाव व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी देखें 👉पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन शुरू , किसानों को मिलेंगे 6000 रुपए, जल्द करे रजिस्ट्रेशन|