उत्तर भारत के कई राज्यों में अब धीरे-धीरे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और सुबह और शाम के समय अब लगातार तापमान में गिरावट के चलते ठंड बढ़ रही है। जिसके चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक अगले 72 घंटे में कमी आने की संभावना है। बता दे की उत्तर प्रदेश की तराई इलाकों के जिलों में भीषण कोहरा पड़ने का असर मिल रहे हैं वहीं पूर्वी यूपी के लगभग जिलों में खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय फॉग जैसा स्थिति बन गया है। सुबह और शाम रात के समय हो रही ठंड के चलते दिन में भी गर्मी का असर अब कम हो रहा है।
Up Weather Update: उत्तर प्रदेश राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते ठंड में भी बढ़ोतरी होने लगी है। बता दें कि इस बार दीपावली के त्योहार पर ठंड का जोरदार असर देखने को मिलेगा। वही नवंबर महीने के पहले सप्ताह तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है हालांकि कुछ जिलों में बादल की आना जाना बना रहेगा । लेकिन बारिश होने की आसार न के बराबर है
बता दे की प्रदेश की तराई क्षेत्र में कोहरा का असर आरंभ हो चुका है और अगले सप्ताह से पूर्वी यूपी के कई जिलों में कोहरा गिरने की उम्मीद है
Up weather forecast: जाने प्रदेश में आज का तापमान कैसा रहेगा
प्रदेश के लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और उच्चतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ-साथ आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। वही प्रदेश के श्रीवस्ती, बहराइच गोंडा और बलरामपुर जिले में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और उच्चतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना।
Up Weather Update: दिन के समय हल्के बादल आसमान में छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है। प्रदेश के पूर्वी जिलों में आगामी 72 घंटे के दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री तक नीचे गिरने की संभावना है जिसके चलते सर्दी में बढ़ोतरी होगी।
इसे भी पढ़ें 👉Rajasthan Weather Update: राजस्थान के 6 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी