ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में, 9 फरवरी को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 12 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की उम्मीद है, कश्मीर घाटी में अलग-अलग भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती
Weather report: देशभर में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहे है। एक तरफ जहां उत्तर भारत में कड़ाके की गर्मी की शुरुआत देखी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण राज्य में बारिश का सिलसिला जारी है। फिलहाल पहाड़ी क्षेत्र सहित दक्षिणी राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश बिहार में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जाएगी। उत्तर प्रदेश में 12 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। फरवरी में सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है। कई क्षेत्रों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुके हैं। वही देशभर में जल्दी एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने वाला है जिसके कारण एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज रात एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते एक बार फिर से राजस्थान, गुजरात में ठंड का प्रभाव पड़ेगा क्षेत्रों में बारिश और बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है जबकि जम्मू कश्मीर, लेह, लद्दाख सहित हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले कि 24 घंटे की बात करें तो जम्मू कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी देखी गई है। हालांकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा है जबकि दक्षिणी राज्यों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित कुछ क्षेत्रों में बूंदाबादी देखने को मिली।
उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव, पड़ेगी भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है। कुछ छात्रों में तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहे हैं। हालांकि तापमान में और अधिक वृद्धि का पूर्वानुमान जताया गया। उत्तर भारत के दूसरे राज्य में भी दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। फाल्गुन माह के शुरू होने के साथ ही अब लोगों को ठंड से भी राहत मिली है। लखनऊ, आगरा, कानपुर, आगरा सहित कई इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आगरा में अधिकतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मेरठ में भी अधिकतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। इसमें और अधिक वृद्धि की संभावना जताई गई है जबकि प्रयागराज में भी तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा सकती हैं।
इसे भी देखें 👉विदेशी खाद्य तेल में तेजी, से सरसों भाव में लौटी तेजी, देखें तेजी मंदी पूरी रिपोर्ट
राजस्थान में WD से बारिश के आसार
कई दिन से लगातार धूप खिले रहने के बाद राजस्थान में सर्दी का असर कम होने लगा है। दिन के तापमान ने बढ़ोतरी देखी जा रही है। तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिला है। 24 घंटे के दौरान फतेहपुर सीकर चूरू में तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि जालौर और डूंगरपुर में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
हालांकि एक बार और से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही राजस्थान के कई शहरों में बारिश के आसार बन रहे हैं। जयपुर मौसम विभाग की माने तो पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में बदलाव दिखेगा। आसमान में गहरे काले बादल छाए रहेंगे। तापमान में गिरावट हो सकती है विभिन्न जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलेंगी।
इसे भी देखें 👉इफको नैनो यूरिया 25 देशों को बेचेगा, कंपनी में इस साल करोड़ों बोतल होगी तैयार