उत्तर भारत के राज्य हरियाणा में मौसम बदलने के आसार दिखाई दे रहे है। आपकों बता दें की प्रदेश में कल से ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था । मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में अगले चार दिन यानी 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच बारिश की पूरी संभावना दें रहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के साथ ही कई हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना दिखाई दे रही है
बादल छाए रहने की उम्मीद
Weather Report: आप लोगों को बता दें की हरियाणा (Haryana) में ओलावृष्टि और बारिश के साथ बादल छाए रहने की पूरी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान समय में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय हिस्सों पर सक्रिय हो रहा है, इसके कारण से हरियाणा में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहने की उम्मीद है।
आपकों बता दें की जो पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है उसके कारण से हरियाणा में भी असर दिखाई दे सकता है। चंडीगढ़(Chandigarh) मौसम विभाग के मुताबिक आज रात को यह पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा, NCR व दिल्ली से आगे निकल जाएगा। इसके बाद 28 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब पर एक दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसके प्रभाव से 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच उत्तरी पर्वतीय हिस्सों पर बर्फवारी की भी पूरी संभावना है, इसका असर हरियाणा में भी दिखाई देगा।
आपको बता दें की मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि हरियाणा प्रदेश में अधिकतर हिस्सों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज कि गई है। इस समय प्रदेश में अधिकतम तापमान 27.0 से 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 से 6.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। वहीं पर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10.0 से 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जोकी सामान्य से 2.0 से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा
इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आपकों बता दें कि 1 मार्च को लेकर चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट घोषित किया है । ये जिलों उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल और यमुनानगर में 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की गई है। इसके अतिरिक्त दक्षिण और दक्षिण पूर्व के सोनीपत और पानीपत में भी एक मार्च को मौसम खराब होने की बात कही है। पश्चिम हरियाणा के हिसार, सिरसा,जींद और फतेहाबाद इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसे भी देखें 👉अनाज मंडी भाव आज सरसों गेहूं उड़द चना मुंग मोठ जौ ग्वार आदि सभी फसल का ताजा मंडी, mandi bhav today