IMD Weather Report: देश के उत्तर भारत में पिछले दिनों से तापमान बढ़ने से किसानों को चिंताएं होने लगी थी। लेकिन अभी मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की दिशा में बढ़ रहा है, जिससे उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्य में प्रभाव पड़ेगा और तापमान में गिरावट दर्ज होगी। मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 12 फरवरी रविवार तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मध्य बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।
इसे भी देखें 👉अनाज मंडी भाव : गेहूं सरसों नरमा कपास ग्वार सोयाबीन आदि सभी मंडी भाव
मौसम विभाग के अनुसार , पश्चिम हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी रविवार के बाद कम होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ आगे चले जाने के बाद हवाओं के दिशा उत्तर पश्चिम की ओर चलने लगेगी जिस कारण से अगले आने वाले दो-तीन दिन में पंजाब हरियाणा दिल्ली मध्य प्रदेश राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, और ठंड बढ़ने की संभावना है।
इसके अलावा 14 15 फरवरी के दौरान एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर लद्दाख में बारिश बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तरी हरियाणा मेघालय असम नागालैंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिली है।
आगे कैसा रहेगा तापमान?
मौसम विभाग की माने तो 13 फरवरी तक उस उत्तर पश्चिमी भारत में कई हिस्सों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस गिरावट और उसके बाद 3 दिन के लिए 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान मैं बढ़ोतरी की संभावना है। 14 फरवरी तक मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद कोई ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है
कहां कहां छाएगा कोहरा
पूर्वी भारत में 12 तारीख तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। आने वाले 3 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। उत्तर पंजाब पूर्वी असम त्रिपुरा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
इसे भी देखें 👉Pashupalan Yojana: महिलाओं को मिलेगी 2 गाय और भैंस, इस राज्य की सरकार 90% खर्च करेगी राशि