IMD Weather Tomorrow : देश के अधिकतर हिस्सों में आज बारिश की संभावना देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग अनुसार कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। आइए जानते हैं आज के मौसम पर क्या है।
आईएमडी का खबर
मार्च महीने के पहले सप्ताह में गर्मी देखकर बहुत से लोग परेशान हो गए थे। हालांकि, मार्च के कुछ दिन बीत जाने के साथ ही मौसम में बदलाव दिखाई देने लगा और उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिलीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत और पूर्वी भारत में आने वाले अगले दो-तीन दिन बारिश को दौर देखने को मिलेंगी। वहीं, कई क्षेत्रों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
नई दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग की मानें, तो नई दिल्ली में आज यानी 31 मार्च को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और उच्चतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है वहीं, आज दिल्ली में बादल गरजने के साथ तेज बारिश और कई हिस्सों पर ओलावृष्टि भी देखी जा सकती है।
उत्तर प्रदेश के मौसम की स्थिति
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और उच्चतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस देखा जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज लखनऊ में बादल गरज के साथ बारिश भी देखी जा सकती है। और इसके साथ ही गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और उच्चतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है। गाजियाबाद में आज एक – दो बार बारिश के दौर देखने को मिलेंगे। 01 अप्रैल तक गाजियाबाद में बारिश की संभावना जारी रहेंगी।
इसे भी देखें 👉PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को लेकर अच्छी खबर, जानें कब मिलेगा पैसा