Weather today:आने वाले 4 दिनों में भारतीय मौसम विभाग आईएमडी के मुताबिक कहीं-कहीं तापमान में वृद्धि हो सकती है। लू का प्रभाव 13 जून के बाद कम होने लगेगा।
मौसम पूर्वानुमान (weather update today)
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड बिहार और बंगाल सहित पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश हिस्सों में इस वर्ष बारिश देखने को नहीं मिली इसका प्रमुख कारण अरब सागर में सक्रिय चक्रवात का होना है। वर्तमान में मानसून केरल में पहुंचने के बाद स्थिति हुआ है जिन कारणों से इन राज्यों में लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने किया अलर्ट (mosam news)
मौसम विभाग आईएमडी(IMD) के द्वारा दो अलर्ट घोषित किया गया है। उड़ीसा बिहार झारखंड और सिक्किम के लोगों को लू की चपेट में बचने के लिए अलर्ट जारी किया गया है वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र गुजरात केरल और तमिलनाडु के लोगों को अरब सागर में चक्रवात को लेकर समुंदर में ना जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
चक्रवात का रूप बन रहा प्रचंड
Weather update: मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर में बने चक्रवात ‘बिपरजॉय’ अब धीरे-धीरे प्रचंड रूप लेता जा रहा है।
आईएमडी के अनुसार यह चक्रवात की हवा की रफ्तार 150 से 165 किलोमीटर प्रति घंटा रविवार तक पहुंच सकती है इसलिए महाराष्ट्र गोवा कर्नाटक और गुजरात राज्य के अलर्ट पर रखा गया है।
यह चक्रवात अब गुजरात की तरफ आ रहा है इसकी रफ्तार आगे बढ़ने कि 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है यह गुजरात से लगभग 400 किलोमीटर दूर 13 या 14 दिन तक रह सकता है इसके असर से गुजरात के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी पढ़ें 👉PM Kisan fpo Yojana: किसानों को मोदी सरकार देगी 15 लाख, आएगा सीधा खाते में रुपए, जाने पूरी प्रक्रिया