राजस्थान प्रदेश के गांव देहात में रहने वाले लोगों को अब सुबह और रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है और गर्म वस्त्र का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। ठंड के चलते लोग रात को सुबह के समय वहां में आते जाते वक्त अब लोग स्वेटर पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।
राजस्थान दीपावली त्यौहार तक कैसा रहेगा
प्रदेश में मौसम में चल रही धीरे-धीरे सर्द हवाओं से मौसम में अब ठंड का एहसास होने लगा है और रात के समय सर्दी महसूस होने लगी है अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस की ओर पहुंचने लगा है जिससे अब ठंड बढ़ने वाली है। प्रदेशवासियों को रात के समय कंबल और सुबह के समय टोपी स्वेटर आदि का सहारा लेना पड़ रहा है।
वही दिन उगाने के साथ ही सूर्य भी अपना तेवर का असर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते उच्चतम और न्यूनतम तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिल रहा है दिन के समय अभी भी तेज धूप देखने को मिल रही है।
राजस्थान प्रदेश में मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक दीपावली त्यौहार तक दिन में मौसम गर्म रह सकता है। उत्तर भारत में दीपावली तक कोई बड़ा वेस्टर्न डिस्ट्रेस आने की उम्मीद नहीं है ऐसे में सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना रहने के साथ-साथ हल्की ठंड बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें 👉चना की बेस्ट 7 किस्म, जिससे मिलेगा अधिक उत्पादन, जानिए इन किस्म की क्या है खासियत
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें 👉 यहां पर दबाएं
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं