राजस्थान प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले में बीते कई दिनों से बारिश न होने के चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है वहीं किसानों की फसल खड़ी खराब हो रही है।
ताजा मौसम विभाग अपडेट के मुताबिक आने वाली 9 सितंबर तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। वही साथ से 8 सितंबर के बीच आंशिक रूप से आसमान में बदल रहने की संभावना है लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है। वही दिन में तेज धूप और रात में भी तापमान में वृद्धि होगी।
हनुमानगढ़ जिले में अगले 5 दिन तक उच्चतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 11 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। वहीं नमी 18 से 49 फीसदी रह सकती है।
ताजा मौसम विभाग के अनुसार उड़ीसा व उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट के करीब पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते मौसम की शुक्रियता बढ़ेगी। यह सिस्टम की एक्टिव होने के चलते जिले में आंशिक रूप से बदलवाई दिन में छाई रहेगी लेकिन बारिश की संभावना बिल्कुल कम है।
(मौसम इकाई
कृषि विज्ञान केन्द्र, संगरिया
किसान हित सर्वोपरि)
राजस्थान सभी मंडी का ताजा भाव 👉 यहां पर देखें
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
Whatsapp ग्रुप में जुड़े👇👇👇
सोना चांदी का भाव 👉 यहां पर दबाएं
मंडी भाव 👉 यहां पर दबाए
ताजा खबरें 👉 यहां पर दबाएं