WhatsApp Group 

Join करें 




Telegram Group में जुड़े

Join करें


Facebook  पर जुड़े

Join करें

 

Weather Update Today: दिल्ली में चलेगी तेज लू , इन राज्यों में हो सकती है बारिश, आइए जानें आज का मौसम 

Weather Updates: मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली, हरियाणा , राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहेगी। उच्चतम तापमान में भी बढातरी होगी। वहीं मेघालय ,असम,नगालैंड ,मिजोरम और श्रिपुरा में बारिश होने की उम्मीद है।

Weather Update Today( मौसम की जानकारी)

Weather Forecast: मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘मोका’ (Cyclone Mocha) को लेकर चेतावनी जारी कि है। विभाग के मुताबिक, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और दक्षिण असम के कई हिस्सों पर आज भारी बारिश देखने को मिलेगी ।

70 कि .मी. प्रति घंटे की गति से चलेंगी हवाएं

विभाग के मुताबिक, चक्रवात मोका अंडमान और निकोबार की राजधानी पोर्टब्लेयर के उत्तर पश्चिम पर बना हुआ है। जिससे उत्तरी अंडमान सागर में 45 से 65 कि .मी. प्रति घंटे की गति से हवा देखी जा सकती है। वहीं पर त्रिपुरा, मिजोरम और दक्षिण मणिपुर में 50 से 70 कि .मी .प्रति घंटे की गति से हवा चलने के आसार है।

दिल्ली में 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा तापमान 

देश की राजधानी दिल्ली के कुछ स्थानों पर पारा 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है, जिससे लू की स्थिति बनी हुई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले सप्ताह कुछ स्थानों में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। आज दिन में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। उच्चतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

आने वाले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान

आज से 16 मई के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। आज व कल अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट भारी बारिश की उम्मीद है। आज से 17 मई के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की होने के आसार जताया गया है ।

लू का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार से उत्तर पश्चिम भारत में लू का प्रभाव शुरू हो गया है। गुजरात में उच्चतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियम ज्यादा रहा। जबकि राजस्थान में तापमान 45 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। संभावना बताई जा रही है कि लू की स्थिति अस्थायी रहेगी। विभाग के अनुसार, आज राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में, जबकि कल पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान उच्चतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा।

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं 

इसे भी पढ़ें 👉Mp weather: भारत का ये शहर दुनिया चौथा सबसे गर्म शहर, जानें कब मिलेगी राहत

 

 

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: