भारत में कृषि कार्य बड़ी मात्रा में किया जाता है। इस लिए राज्यों सरकारों द्वारा समय समय पर पर कई प्रकार कि योजनाएं चलाई जाती है ताकि किसानों को आधुनिक तकनीक के यंत्र उपलब्ध हो सके। इस लिए किसानों भाई इस योजना के तहत गेहूँ कटाई की यह सस्ती मशीन खरीद सकते है। इस आपके पैसे और समय की बचत होगी। यह मशीन खरीदने पर सरकार सब्सिडी।
हमारे देश में खेती किसानी के लिए आधुनिक यंत्रो का बखूबी इस्तेमाल किया जाने लगा है। जिसके माध्यम से हम ज्यादा से ज्यादा फसल उगाते है, और फिर उसकी कटाई करते है। फसल की कटाई करना भी एक बड़ा काम होता है। इसके लिए अधिक समय और मेहनत लगती है। किन्तु फसल की कटाई के लिए रीपर बाइंडर मशीन का उपयोग करके इस काम को आसानी से किया जा सकता है। यह एक ऐसी मशीन है, जिसे फसल की कटाई के लिए तैयार किया गया है।
समय से होगी गेहूँ कटाई
अब किसान भाइयों को मजदूरों पर आश्रित रहने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आज कई मशीनों ने कृषि के कार्य को सरल बना दिया है। जिन कामों को करने में पहले काफी दिन लग जाते थे। वह काम अब कुछ घंटों में ही जाते हैं। पहले फसलों की कटाई में ज्यादा समय और श्रमिक लगाने की जरूरत होती थी। लेकिन अब फसल कटाई मशीनों ने इस काम को और भी आसान बना दिया है। रीपर बाइंडर मशीन को फसल की कटाई के लिए बनाया है। यह मशीन फसल की कटाई के साथ-साथ रस्सियों से उनका बंडल भी बना देती है। इस यंत्र के सहयोग से खेत में 5 से 7 सेमी ऊपर से फसल की कटाई की जा सकती है। इस यंत्र के कारण भूसे की समस्या भी नहीं होती है। इस मशीन से 85 सेमी से 110 सेमी ऊंचाई वाली गेहूँ, जौ, धान, जेई और अन्य फसलों की आसानी से कटाई कर बंडल बनाया जा सकता है।
रीपर बाडंडर मशीन का कार्य
रीपर बाडंडर मशीन गेहूं की फसल को कटाई के लिए बनाई गई है। इसकी स्पीट इतनी तेज है। कि यह एक घंटे में एक एकड़ जमीन की फसल कटाई कर सकती है। रीपर बाइंडर मशीन के कटर की चौड़ाई करीब 1.2 मीटर होती है। इसके आगे बढ़ने की गति लगभग 1.1 से 2.2 मीटर प्रति सेकंड होती है। इसकी कार्यक्षमता 0.4 हेक्टेयर प्रति घंटा तक होती है।
यह एक घंटे में करीब 1.2 लीटर डीजल की खपत करती है। इस मशीन की सीट के नीचे एक नुमेटिक टायर लगा होता है। जिसकी सहायता से मशीन को मोड़ा जाता है। बाजार में इस मशीन का भाव करीब 3 लाख रुपए है। लेकिन राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात आदि राज्यों के किसान भाई इस रिपर बाडंडर मशीन 50 प्रतिशत सब्सिडी पर खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं इन राज्यों के किसानों को इस मशीन की खरीदने पर सब्सिडी दी जाती है।
रीपर बाइंडर मशीन का भाव
बाजारों में कई तरह की रीपर बाइंडर मशीन मिलती है। ऑटोमैटिक रीपर बाइंडर मशीन का भाव 50 हजार रुपए से लेकर 2.5 लाख रुपए तक होती है। जबकि ट्रैक्टर से चलने वाली रीपर का रेट 80 हजार से 2 लाख रुपए तक है।
इसे भी पढ़ें 👉सरकार ने किया ऐलान अब इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर मिलेगी 80% सब्सिडी, यहां पर करें आवेदन