Gold Silver Price Today अगर आप लोग भी सोना और चांदी खरीदने चाहते हो तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। आज सोने की कीमत बुरी तरह टूट गई । शॉपिंग से पहले आप भी चेक कर लें कि आपके शहर में क्या कीमत चल रही है।
Gold price today :- आज फिर से सोने में भारी गिरावट देखने को मिली। आज सोने की कीमत में 500 रुपए से अधिक गिरावट देखी गई . मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोमवार को सोना और चांदी दोनों धातुओं में गिरावट पर कारोबार हो रहा था। सटोरियों के द्वारा अपने सौदों के साइज को कम करने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 582 रुपये लुढ़कर 56168 रु प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
Gold Silver Price Today :- मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने का अनुबंध 13775 लॉट के बिजनेस में 582 रु या 1.03 % की गिरावट के साथ 56168 रु प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। व्यापारियों द्वारा कहा गया कि सोने के रेट में गिरावट का सौदों की कटान के चलते हो रही है। वैश्विक लेवल पर न्यूयॉर्क में सोना एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1846.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
इसे भी देखें 👉Delhi Weather Report: दिल्ली में हवा की गति कम होने से तापमान में आया बदलाव, आने वाले अगले 10 दिन में कैसा रहेगा मौसम
चांदी में रिकॉर्ड तोड गिरावट
चांदी की वायदा कीमत 65510 रु प्रति किलोग्राम पर आ गई है। कारोबारियों द्वारा अपने सौदे कम करने से चांदी की वायदा कीमत बुधवार को 741 रु की गिरावट के साथ 65510 रु प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च डिलीवरी वाले अनुबंध के रेट 741 रु या 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65510 रु प्रति किलोग्राम रह गई।
कहां मिल रहा सबसे सस्ता रेट
दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 57310 रु है। जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 57310 रु में बिका। पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 57280 रुपये है। कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 57210 रुपये है। मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57160 पर बिक रहा है। बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 57210 रु बिका है। हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 57160 रुपये बिका है। चंडीगढ़ में सोने के रेट 57310 रु है। लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 57310 रु है।
इसे भी देखें 👉गेहूं, चावल, सरसों तेल, मुंग तुवर उड़द दाल के 2018 से अब तक कितना रेट बढ़े, जानें पूरी खबर