पिछले 3 दिनों से नरमा कपास की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। नरमा कपास की कीमतों में ₹500 की तेजी आ गई है। इस साल सरकार ने कपास का कुल उत्पादन अपने दूसरे अनुमान में काफी कम कर दिया है और यह 337.23 लाख गांठ बताया है। तो वहीं कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी अपने दूसरे अनुमान में कुल उत्पादन लगभग 321 लाख गांठ होने का अनुमान लगाया है।
राजस्थान के अनूपगढ़ मंडी में उच्चतम भाव ₹8800 देखने को मिला। पंजाब के अबोहर मंडी में नरमा लगभग 8300 रु, हरियाणा की मंडी ऐलनाबाद में 8270 रु और आदमपुर मंडी में नरमा 8464 रु का व्यापार हुआ है।
इसे भी देखें 👉नरमा कपास हुआ महंगा, देखें आज का ताजा मंडी भाव, narma ka bhav
वहीं गुजरात व महाराष्ट्र के व्यापारियों का माने तो किसान अभी भी ऊंचे भाव की धारणा से कपास अपने घरों में रोक रखे हुए हैं। नरमा कपास की दैनिक आवक 125 लाख गांठ के पासपास हो रही है। इन सब कारणों से अंतराष्ट्रीय वायदा बाजार में कपास की कीमतों में तेजी दिखाई दी है।
जानकारों का अनुसार रूई की कीमतों में सुधार होने लगा है। गुजरात लाइन पर 29 एमएम रूई 62800 से 63500 रुपए प्रति कैंडी, महाराष्ट्र में लगभग 62500 रुपए और हरियाणा-पंजाब लाइन पर भी भाव में कुछ सुधार देखने को मिला है।
जानकारों ने कहा कि फसल के कुल उत्पादन में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है और आने वाले कुछ दिनों में ही बाजार कुछ और सुधार की तरफ बढ़ सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। किसी भी फसल में तेजी मंदी आने वाली स्थिति पर पर भी निर्भर करती है।
व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर क्लिक करके जानिए हर रोज सभी मंडियों का भाव
इसे भी देखें 👉किसान ग्वार के भाव को लेकर चिंतित आखिर ग्वार का भाव कब बढ़ेगा , देखें तेजी मंदी रिपोर्ट
इसे भी देखें 👉देश में अनाज उत्पादन रिकॉर्ड तोड़ की उम्मीद, क्या सस्ता हो जायेगा चावल दाल और आटा
FAQ
कपास भाव बढ़ने की संभावना?
किसान भाइयों कपास में थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। नरमा कपास में और सुधार की उम्मीद है।