अबकी बार ग्वार सीड दैनिक आवक लगातार कमजोर हो रही है अभी हाल फिलहाल में ग्वार सीड की दैनिक आवक 15 हजार बोरी के आसपास आ गई है। ग्वार की बुवाई अच्छी हुई लेकिन बाद में मौसम साथ ना देने पर फसल में उत्पादन कम हो सकता हैं। नेपाली और किसान अब ग्वार के भाव को लेकर चिंतित हैं की गवार का भाव कब बढ़ेगा। अब मिलर्स ने अपने पुराने स्टॉक से माल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्वार के भाव भट्टू मंडी ग्वार भाव 5442 रु,ऐलनाबाद मंडी ग्वार भाव 5100/5580 रु,संगरिया मंडी ग्वार भाव 5300/5561 रु,सिरसा मंडी ग्वार 5550 रु प्रति क्विंटल,आदमपुर मंडी ग्वार 5651 रु,सरसों 5621 रु,नोहर मंडी भाव आज ग्वार भाव 5605 रु,रावतसर मंडी ग्वार भाव 5600 रु,श्री गंगानगर मंडी ग्वार भाव 5050/5711 रु,बीकानेर मंडी ग्वार भाव 5750 रु,रायसिंह नगर मंडी ग्वार 5680 रु,श्री विजयनगर मंडी ग्वार 5651 रु,सादुलपुर चुरू मंडी ग्वार 5680 रु,राजगढ़ मंडी भाव ग्वार भाव 5695 रु,तारानगर मंडी ग्वार भाव 5650 रु,सिवानी मंडी ग्वार भाव 5715 रु,श्री करनपुर मंडी ग्वार भाव 5150/5575 रु,रावला मंडी ग्वार भाव 5370 से 5550 रु, नागौर मंडी ग्वार भाव 5500/5625 रु,पुराना ग्वार बिका 5522 रु,गजसिंहपुर मंडी ग्वार 5301 से 5481 रु, सूरतगढ़ मंडी ग्वार 5581 रु,मेड़ता मंडी ग्वार भाव 5581 रु प्रति क्विंटल तक बिका है।
इसे भी देखें 👉 अन्य सभी मंडियों का भाव देखें
जानकारों के मुताबिक दो दिन पहले जोधपुर बीकानेर और गुजरात लाइन पर पुराने स्टॉक में से लगभग 32 हजार बोरी का कारोबार हुआ है। साथ ही इसी दौरान 1660 टन का गम पाऊडर कारोबार होने की जानकारी मिली है। मिलर्स की ग्वार उत्पादक मंडियों में सक्रियता बढ़ी है ।और सभी मंडियों में वायदा बाजार से 300 से 500 रुपए तेज के कारोबार हो रहे हैं। लेकिन वायदा बाजार में मंदी-तेजी का बड़ा खेल चलता रहता है।
जिससे छोटा किसान और छोटा व्यापारी हाजिर मंडियों से प्रभावित हो रहा है। यही कारण है कि अभी भी हाजिर मंडियों में ग्वार सीड का भाव 5500-5700 के दायरे में कारोबार कर रहा है। किसान को बेसब्री से भाव ऊंचा होने का इंतजार है।
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों का भाव देखें
पिछले दिनों से चारों और से यह वातावरण बनाया गया है। कि ग्वार का उत्पादन काफी कमजोर है और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में निर्यात मांग बढ़ने की संभावना है। किसान अब सोच रहे हैं कि आखिर ग्वार का भाव कब बढ़ेगा। बाजार में तेजी की चल रही बातचीत से लोगों को यह उम्मीद बंधी कि बाजार अच्छे स्तर पर तेज हो सकता है। लेकिन साढ़े चार माह का समय बीत जाने के बावजूद ग्वार सीड और गम में एक थोड़े अंतराल की सीमित तेजी को छोड़कर गिरावट ही बढ़ी है। इसके बावजूद विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के अंत तक ग्वार सीड का भाव लगभग 6 हजार और गम का भाव 12500 रुपए से 13 हजार के बीच दिखाई दे सकता है। वह व्यापार अपने विवेक से करें। क्योंकि किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली परिस्थितियों पर भी निर्भर करती है।
इसे भी देखें 👉सरसों के भाव में सुधार, क्या कहते हैं जानकार , देखें तेजी मंदी रिपोर्ट