फरवरी महीने की शुरुवात से मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिसके चलते किसानों को फसल में बारिश से राहत मिली। वही कई क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से फसल को नुकसान पहुंचा है। फरवरी महीने में तापमान में वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश में बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि से फसल में नुकसान हुआ है। जिसके चलते प्रदेश सरकार ने किसानों की फसल में हुए नुकसान की भरपाई किया जाएगा। जिसके लिए सरकार ने फसल नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बेमौसम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के चलते फसलों में नुकसान पहुंचा है। बता दें कि इस के चलते गेहूं, सरसों, चना और मसूर फसल में नुकसान हुआ है। बारिश के साथ आई तेज हवा के रुख से फसल नीचे जमीन पर गिर गई है।
किसानों की फसल में बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान की जानकारी प्राप्त होने के बाद जिले की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों को फसल में हुए मौके पर नुकसान का आकलन करने को कहा गया है। जिसके चलते किसानों को फसल में हुए नुकसान का मुआवजा मिल सके।
बता दें कि बीते 13 से 14 फरवरी प्रदेश के चित्रकूट जिले के करीब में गावों में भी बारिश और ओलावृष्टि फसल में नुकसान हुआ है। इसके अलावा भी प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में नुकसान पहुंचा है।
बारिश और ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान के बारे कृषि उप निदेश राजकुमार की माने तो सर्वे का कार्य कृषि विभाग व राजस्व विभाग की टीम के द्वारा किया जा रहा है। जो हर गांव में जाकर किया जाएगा।
जिन किसानों के द्वारा अपनी फसल का बीमा कंपनी में किया गया है वो उसमे जरूरी कागजात के साथ शिकायत दर्ज करवाए। बता दें कि पीएम फसल बीमा योजना में किसानों को फसल में नुकसान होने के 72 घंटो में सूचना बीमा कंपनी को देना आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें 👉किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सरसों की एमएसपी पर खरीद को लेकर केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला
इसे भी पढ़ें 👉प्रदेश सरकार देगी कृषि यंत्रों पर 80% तक का सब्सिडी, कृषि यंत्रों का आयोजन आज से हुआ शुरू, जाने पूरी अपडेट
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं