देश में सरसों की आवक में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को आवक 4.25 लाख बोरी रही। राजस्थान में आवक सबसे अधिक 1.40 लाख बोरी रही जबकि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 60-60 हजार बोरी की रही। गुजरात में आवक 40,000 बोरी थी। सरसों में कल भी बाजार मंदा रहा। देश में आवक में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जबकि मिलों की मांग कमजोर बनी हुई है।
व्यापारियों के अनुसार उत्पादक राज्यों में मौसम साफ है, जिस कारण नई सरसों की आवक बढ़ रही है। सरसों तेल के दाम कमजोर है, जबकि खल के भाव रुक गए हैं।
घरेलू बाजार में खाद्य तेल के भाव कमजोर खुले है, उधर मलेशिया में पाम तेल के भाव अप्रैल वायदा अनुबंध के 21 रिगिंट कमजोर होकर 3,935 रिगिंट प्रति टन रह गए, उधर शिकागों में भी सोया तेल के भाव में नरमी आई है। इसलिए घरेलू बाजार में खाद्य तेलों के भाव में बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है।
इसे भी देखें 👉Sarso ka bhav: सरसों तेल खल और कच्ची घानी का भाव देखें सभी मंडी सहित
सोयाबीन की कीमतों में उत्पादक मंडियों में नरम बने हुए हैं, शिकागों में सोयाबीन, सोया तेल और मील के दाम कमजोर है।व्यापारियों अनुसार घरेलू बाजार में सोयाबीन की आवक बराबर बनी हुई है, तथा मिलें जरुरत के हिसाब से ही खरीद कर रही हैं,
इसलिए कीमतों में बड़ी तेजी के आसार नहीं हैं। व्यापार अपने विवेक से करें, किसी भी फसल में तेजी या गिरावट आने वाली स्थिति पर निर्भर पर भी करती हैं।
इसे भी देखें 👉नरमा कपास की कीमतों में तेजी, क्या कपास भाव बढ़ने की संभावना , देखें तेजी या मंडी रिपोर्ट,cotton Price today
इसे भी देखें 👉किसान ग्वार के भाव को लेकर चिंतित आखिर ग्वार का भाव कब बढ़ेगा , देखें तेजी मंदी रिपोर्ट