Ayurvedic Herbs for High Blood Sugar: हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी का प्रयोग कर सकते हैं। यह उपाय शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाते हैं और डायबिटीज से छुटकारा दिलाते हैं।
Blood Sugar Level: पंसारी की दुकान में जड़ी-बूटियों की बड़ी भरमार होती है। जो कई बीमारियों को हमेशा के लिए छुटकारा दिला सकती हैं। अगर आप लोग शुगर का पक्का इलाज ढूंढ रहे हैं तो अभी पंसारी से 5 वस्तु ले आएं। भारत में मिलने वाली यह जड़ी-बूटी ब्लड शुगर को हाई नहीं होने देंगी।
शुगर का पक्का इलाज क्या है? जब भी हम शुगर का पक्का इलाज की बात करते हैं, तो उससे मतलब ब्लड शुगर को हमेशा कंट्रोल में रखना होता है। Pubmed Central पर छपे शोध के मुताबिक (ref.), कुछ हर्ब्स का नियमित प्रयोग करने से ब्लड शुगर लेवल सही रहता है। आइए इन आयुर्वेदिक प्रयोग के बारे में जानते हैं।
सुपारी
सुपारी को वैज्ञानिकों की भाषा में Areca catechu कहा जाता है। इसके अंदर हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं। इस खासियत के कारण से हाई ब्लड शुगर को नीचे लाकर कंट्रोल करने में इससे सहायता मिलती है। लेकिन लो ब्लड शुगर में इसका उपयोग बिल्कुल ना करें।
गुड़हल
यह एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जिसे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में उपयोग किया जा सकता है। इसका वैज्ञानिक नाम Hibiscus rosa-sinesis है। ये हर्ब पैंक्रियाज की सेल्स को एक्टिव करती है और इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाने में सहयोग करती है।
चिरायता
मधुमेह के लिए चिरायता काफी शानदार औषधि है। इसे वैज्ञानिकों की भाषा में Swertia chirayita के नाम से जाना जाता है। गुड़हल की तरह चिरायता भी पैंक्रियाज की सेल्स को इंसुलिन पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
त्रिफला चूर्ण
कब्ज से राहत देने वाला त्रिफला चूर्ण शुगर को भी कम कर सकता है। इसका साइंटिफिक नाम Terminalia belerica है, जिसमें एंटी बैक्टीरियल के साथ हाइपोग्लाइसेमिक गुण हैं। ब्लड शुगर मैनेज करने के लिए यह असरदार आयुर्वेदिक उपाय है।
अश्वगंधा
अश्वगंधा को वैज्ञानिक नाम Withania somnifera से भी जाना जाता है। इसमें ड्यूरेटिक, हाइपोकोलेस्ट्रॉलेमिक के साथ हाइपोग्लाइसेमिक गुण भी होते हैं।
इसे भी देखें 👉Modi New job Yojana: बेरोजगार युवाओं की बदलेगी किस्मत ! 20 लाख युवाओं को रोजगार देने जा रही केंद्र सरकार
डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी प्रकार से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।