बता दे कि पिछले दिनों सरसों और सोयाबीन की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आने वाले दिनों में त्यौहारी मांग के साथ-साथ नवंबर महीने में आयात कम होता देख तेल और तिलहन बाजार में तेजी का माहौल बनने लगा है।
सरसों दिल्ली कंडीशन का भाव बीते 3 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच ढाई सौ रुपए प्रति क्विंटल की तेजी। वहीं जयपुर में भी ₹200 प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली है जयपुर सरसों कंडीशन का भाव 5700 से बढ़कर 6050 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। वही राजस्थान की भरतपुर मंडी में भी सरसों कीमतों में ₹210 तेज होकर 5690 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं।
वही हरियाणा की मंडियों में भी सरसों की कीमतों में करीब ₹150 तक तेजी देखने को मिली है। बता दें कि सरसों तेल की भाव में भी 40 से ₹70 तक तेजी देखने को मिली है।
मध्य प्रदेश के सोया प्लांट भाव में 150 से 250 रुपए और महाराष्ट्र प्लांट में 50 से ₹100 तक तेजी देखने को मिली है। सोयाबीन की आवक लगातार बड़ी है। जिसके चलते भाव में इतना तेजी नहीं देखने को मिला। लेकिन फिर भी आवक बढ़ने के चलते कीमतें गिरने की जगह कुछ बढ़ी है जिस वजह से कीमत गिरावट में रोक लगी है। दिवाली त्योहार तक सरसों और सोयाबीन की कीमतों में तेजी बनी रहने की संभावना है व्यापार अपने विवेक से करें।
भी पढ़ें 👉IMD Weather Update: दिल्ली के साथ कई राज्य में एक बार फिर बदलेगा मौसम, जानें आज का ताजा मौसम का हाल
इसे भी पढ़ें 👉सोना चांदी का भाव में गिरावट, जानें ताजा भाव
व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें 👉 यहां पर दबाएं
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं