Sona Chandi Ke Bhav: आज 20 फरवरी को सोने और चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) अनुसार शुक्रवार के मुकाबले में आज (सोमवार) यानी 20 फरवरी 2023 सुबह सोने और चांदी की कीमत महंगी हुई है. आइए जानते हैं 10 ग्राम सोने का भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में 20 फरवरी 2023 को सोने और चांदी के रेट में तेजी देखने को मिली है. सोने के रेट 56000रु प्रति 10 ग्राम के ऊपर है. हालांकि, चांदी की कीमत 65000रु प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय लेवल पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने के भाव 56587 रु है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) के रेट 65712 रु है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के अनुसार शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट शुद्ध सोना 56175 रु प्रति 10 ग्राम था जोकी आज सुबह 56587 रु पर आ पहुंचा है. इस प्रकार शुद्धता के हिसाब से सोना और चांदी महंगे हुए हैं.
आज के दिन सोने-चांदी का भाव
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार आज सुबह 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने के भाव बढ़कर 56360 रु पहुंच गए हैं. और 916 शुद्धता वाले सोने का भाव 51834 रु हो गया है. इसके अतिरिक्त 750 प्योरिटी वाले सोने की कीमत 42440 पर आ गई हैं. वहीं पर 585 प्योरिटी वाले सोना आज तेज़ होकर 33103 रु पर आ गया है. इसके अतिरिक्त, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 65712 रु पर पहुंच गई है
Gold Price Today : सोने-चांदी के ताज भाव
धातु का नाम | सोमवार के रेट शाम | शुक्रवार के रेट शाम | तेजी या गिरावट |
सोना 10 ग्राम 999 | 56601 | 56175 | 426 रुपए महंगा |
सोना 10 ग्राम 995 | 56374 | 55950 | 424 रुपए महंगा |
सोना 10 ग्राम 916 | 51847 | 51456 | 391 रुपए महंगा |
सोना 10 ग्राम 750 | 42451 | 42131 | 320 रुपए महंगा |
सोना 10 ग्राम 585 | 33112 | 32862 | 250 रुपए महंगा |
चांदी 1 किलो | 65760 | 64500 | 1260 रुपए महंगा |
इसके अतिरिक्त लगातार जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर चैक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें 👉ये सब्जियां को खाने से सभी बीमारियां से छुटकारा पाने के लिए, खाने में जरूर शामिल करें