खाद्य उत्पादन को लेकर कृषि मंत्रालय द्वारा जारी अग्रिम अनुमान के अनुसार, 2022/23 में उत्पादन गेहूं का 11 करोड़ 21.8 लाख टन रहने का अनुमान है। जो कि पिछले वर्ष से 44 लाख टन अधिक है।
देश में खाद्य उत्पादन जून में चालू वर्ष सप्ताह समाप्त होने पर 32 करोड 35. 5 लाख टन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। गेहूं और धान में रिकॉर्ड उत्पादन के कारण है। हमारे देश के किसान और वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से हमारे देश में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।
देश की प्रमुख रबी फसल गेहूं उत्पादन वर्ष 2020/ 21 का पिछला रिकॉर्ड उत्पादन 10 करोड़ 95.9 लाख टन का रहा है। जो कुछ राज्यों में लू गर्मी के कारण पिछले वर्ष गेहूं का उत्पादन मामूली रूप से कमजोर होकर 10 करोड़ 77.4 लाख टन रह गया था।
देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन, फसल 2022/23 वर्ष में 32 करोड़ 35.5 लाख टन का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। जोकि पिछले फसल वर्ष से 79.3 लाख टन अधिक होगा । कृषि मंत्रालय ने बताया कि खाद्यान्न के अलावा वर्ष 2022-23 में तिलहन उत्पादन चार करोड़ टन रिकॉर्ड स्तर पर होने का अनुमान है। जो पिछली साल की तुलना में 20 लाख टन से अधिक होगा।
इसे भी देखें 👉नरमा कपास में बन रही हैं तेजी, आखिर 2023 में कपास का भाव क्या रहेगा?, तेजी मंडी रिपोर्ट
अबकी बार गेहूं का उत्पादन अधिक होने के संकेत मिले हैं। इसे देश में बढ़ती हुई गेहूं और आटे की कीमतों को कम करने में मदद मिलेगी। गेहूं की कीमतों को कम करने के लिए सरकार ने पिछले शायद मई में गेहूं निर्यात पर रोक लगाने पड़ी।
पिछले कुछ दिन पहले ही सरकार ने किंतु पर काबू पाने के लिए खुले बाजार में 30 टन गेहूं बेचने का फैसला किया। जिसमें से 25 लाख टन थोक व्यापारी को बिक्री के लिए देना तय किया गया हैं।
इसे भी देखें 👉किसान ग्वार के भाव को लेकर चिंतित आखिर ग्वार का भाव कब बढ़ेगा , देखें तेजी मंदी रिपोर्ट
चालु वर्ष 2022/23 रबी फसल में गेहूं का कुल रकबा पिछली साल की तुलना में केवल 1.39 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 343.23 लाख हेक्टेयर हो गया हैं।
अबकी की बार मौसम अच्छा रहा तो अच्छी अनाज होने की उम्मीद है। देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में से एक मध्यप्रदेश में गेहूं की मंडियों में आवक शुरू हो चुकी है।
इसे भी देखें 👉गेहूं, चावल, सरसों तेल, मुंग तुवर उड़द दाल के 2018 से अब तक कितना रेट बढ़े, जानें पूरी खबर