गया के रहने वाले एक किसान अपनी पत्नी के साथ लेमनग्रास की खेती कर रहे हैं लेमन ग्रास की खेती से तेल निकाला जाता है। इस तेल की कीमत ₹1500 प्रति लीटर है। जो कि 1 एकड़ में 60 से 80 लीटर प्रति एकड़ से तेल उत्पादन किया जा सकता है। इस दंपति के द्वारा इस तेल को बेचने के लिए कहीं पर भी नहीं जाना पड़ता यूपी के व्यवसायी खुद लेकर जाते हैं।
इस जिले में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि का अफीम की खेती भी की जाती है लेकिन इस अफीम की खेती के बीच में लेमन ग्रास की खेती भी फल फूल रही है।
अंजनियाटांड गांव जिले के बाराचट्टी प्रमुख क्षेत्र का आता नक्सली प्रभावित इलाकों में माना जाता था। लेकिन इस समय किसानों को लेमन क्रॉस की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। एक समय यहां पर नक्सलियों की बंदूक के चलते लोग अपने घर में दुबक कर रहते थे। लेकिन किसानों के द्वारा की जा रही खेती से इस गांव के नई दिशा दी है।
वहीं कृषि विभाग के द्वारा भी लेमन ग्रास की खेती के लिए किसानों को मदद की जा रही है और उन्हें लेमन ग्रास के पौधे उसके अलावा लेमन ग्रास प्रोसेसिंग यूनिट सोलर पंप आदि का सहयोग किया। खेतों में सिंचाई के लिए ड्रिप सिंचाई लगी है। लेकिन इसका अभी कार्य आरंभ नहीं हो सका है वहीं लेमन ग्रास के पौधे खेतों में अच्छी स्थिति है।
हो रहा डबल मुनाफा
लेमन ग्रास की खेती से तेल निकलता है और इस तेल की कीमत इन्हें₹1500 प्रति लीटर है जिससे एक एकड़ में लेमन ग्रास से करीब 60 से 80 लीटर तेल निकल जाता है। इस खेती के अलावा दंपति ने अमरुद और आम के पेड़ भी लगाए हैं जिससे उन्हें एक्स्ट्रा इनकम हो रही है। पूरे बिहार में इस बार बिहार दिवस के मौके पर कृषि विभाग के द्वारा द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
कृषि विभाग की मीटिंग के दौरान मिला नया आईडिया
किसान की पत्नी मंजू देवी ने कहा कि गांव में एक मीटिंग कृषि विभाग के द्वारा हो रही थी जिसमें कृषि विभाग के द्वारा लेमन ग्रीन की खेती के बारे में जानकारी दी जा रही थी जिसे उन्होंने प्रेरित होकर लेमन ग्रास की खेती आरंभ किया। और उन्होंने 15 एकड़ में इसकी खेती आरंभ की। उनकी बताई हुई जानकारी के अनुसार 1 एकड़ में करीब 1 लाख रुपए तक की इनकम हर साल होता है। दंपति के द्वारा की जा रही 15 एकड़ में हर सालाना उन्हें 12 से 15 लाख की इनकम हो रही है।
इसे भी पढ़ें 👉किसान ने किया झींगा सब्जी की खेती आज हर साल कमा रहा है लाखों रुपए
इसे भी पढ़ें 👉किसान के द्वारा लगाए गए सिंदूरी अनार की मांग कर रहे शेख, कमाई होती है लाखों में
Whatsapp ग्रुप jion करें 👇👇👇
सोना चांदी का भाव 👉 यहां पर दबाएं
ताजा खबरें 👉 यहां पर दबाएं