हमारे देश में खेती का कार्य गांव में रहने वाले लोग खेती के कार्य पर निर्भर है और उन्हें मौसम संबंधी सूचना ना मिलने की स्थिति में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हर साल हमारे देश में बाढ़, आकाशीय बिजली और आंधी तूफान से हजारों लोगों की मौत हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मौसम की सही और सटीक जानकारी लोगों को समय से पहले ही मिले इसके लिए प्रदेश में 450 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन लगाई जा रहे हैं। इन ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम से में छोटे गांव में रहने वाले लोगों को मौसम की सही ओर सटीक जानकारी समय पर मिल पाएगी। जिससे राज्य के किसानों को काफी लाभ मिलेगा।
ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन
सरकार के द्वारा ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन लगाने का मुख्य उद्देश्य बेमौसम बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान आदि आने से पहले ही लोगों को सही जानकारी पहुंचेगी और खेतों में खड़ी हुई फसल को नुकसान होने से बचाया जा सकता है।
मिलेगी मौसम की जानकारी
यूपी सरकार के द्वारा कस्बों और छोटे गांव में लगाने के साथ-साथ प्रदेश के कई जिलों में डॉपलर वेदर रडार भी लगाने की योजना है। जिससे बारिश की दिशा, हवा की रफ्तार और बवंडर की कौन सी दिशा से उठेगा उसकी भी जानकारी मिलेगी जिससे नुकसान के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है।
बजट किया गया जारी
यूपी के राहत विभाग के द्वारा 2000 ऑटोमेटिक रेन गेज और 450 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन लगाने का फैसला किया गया है। इन सबके लिए उत्तर प्रदेश राज्य में कुल 80 कर्मचारी भी तैनात किया जाएगा। इन सब सिस्टम के लगने के बाद प्रदेश में आंधी तूफान बे मौसम बारिश सभी का पता लगाया जा सकता है और इसके लिए विभाग ने कल 142.16 करोड रुपए का बजट भी जारी कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें 👉किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, नरमा कपास की फसल में गुलाबी सुंडी से हुए नुकसान का सरकार देगी 15 हजार रुपए मुआवजा
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं