लहसुन का उपयोग हर घर की रसोई में क्या जाता है। लहसून का इस्तेमाल सब्जी के साथ साथ कई प्रकार की दवा बनाने में मदद मिलती है। लेकिन अभी कुछ समय के दौरान लहसुन की कीमत बढ़ने से आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
लहसून भाव में आई तेजी के चलते आवक कमजोर होने लगी है। वही फसल भी कमजोर बताई जा रही है। जिसके कारण स्टॉक कम हो रह गया है। देश में नई फसल के आने की बात करें तो केवल मध्य प्रदेश राज्य में आ रही है। जिसके चलते देश में हो रही लहसुन की मांग की पूर्ति नहीं हो रही।
लहसून भाव के अलग अलग शहर में अलग बोला जा रहा है। बता दें कि गाजियाबाद शहर में लहसुन थोक मूल्य 280 से 300 रुपए प्रति किलो वहीं खुदरा बाजार में 500 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। शनिवार को दिल्ली मंडी में लहसुन थोक का भाव 200 से 300 रुपए प्रति किलो तक वहीं फुटकर बाजार में लहसुन 500 से 550 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद में लहसुन 500 रुपए और गुरुग्राम में लहसुन का भाव 450-500 रुपए प्रति किलोग्राम है।
लहसून भाव में आई तेजी में गिरावट नई फसल की आवक बढ़ने का इंतजार करना पड़ेगा। बता दें कि आजादपुर मंडी में आढ़ती वरण चौधरी के मुताबिक उत्तर प्रदेश व राजस्थान में लहसुन फसल की आवक कुछ समय बाद आरंभ होने वाला है। उनके मुताबिक राजस्थान प्रदेश और महाराष्ट्र में सामान्य रूप से लहसुन की आवक फरवरी के लास्ट में शुरू हो जाता है।
वहीं देश के बिहार, पंजाब उत्तर प्रदेश और झारखंड के साथ अन्य राज्यों में लहसुन की आवक मार्च से आरंभ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें 👉किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सरसों की एमएसपी पर खरीद को लेकर केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला
इसे भी पढ़ें 👉प्रदेश सरकार देगी कृषि यंत्रों पर 80% तक का सब्सिडी, कृषि यंत्रों का आयोजन आज से हुआ शुरू, जाने पूरी अपडेट
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं