पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश देखने को मिल रही है जिसके चलते यमुना व अन्य नदियों में उफान पर होने से कई इलाकों में पानी घुस गया है। मौसम की जानकारी, ताजा मौसम विभाग के मुताबिक अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी उत्तर प्रदेश दिल्ली बिहार झारखंड और मध्य प्रदेश राज्यों में 15 जुलाई यानी आज से हल्की से मध्यम और कई स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
मौसम की जानकारी
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है मानसूनी वर्षा से ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई है तो कुछ राज्य में ज्यादा पानी गिरने से आफत आई है। जिसके चलते देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला में भी घुटनों तक पानी भरा हुआ है लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
अगले आने वाले कुछ दिनों तक मौसम विभाग के अनुसार लोगों को बारिश का ऐसे ही सामना करते रहना पड़ेगा मध्य प्रदेश झारखंड उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों में हल्की से मध्यम हुए भारी बारिश देखने को मिलेगी।
दिल्ली का मौसम
यमुना नदी में पानी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिससे दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। सरकार के द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है वही तापमान कि अगर हम बात किए जाए तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री से अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है वही गाजियाबाद और नोएडा में भी गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती है।
आने वाले 24 घंटों में कहां-कहां पर होगी बारिश
अगले आने वाले 24 घंटों के दौरान स्काईमेट के अनुसार मेघालय सिक्किम आश्रम हिमालय पश्चिम बंगाल अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों, उत्तराखंड मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश गोवा कनक और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ थाना प्रभारी बारिश होने की संभावना है
वहीं केरल पूर्वी राजस्थान और विदर्भ दक्षिणी गुजरात लक्ष्यदीप में हल्की से मध्यम वह एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी होने की संभावना है वहीं पूर्वोत्तर भारत, उड़ीसा बिहार छत्तीसगढ़ अंडमान और निकोबार दीप समूह पश्चिम बंगाल पंजाब झारखंड और हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है वही आंतरिक कर्नाटक दिल्ली तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु बारिश होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें 👉 सरसों की कीमत में आया हल्का सुधार, क्या सरसों कीमत में और आएगी तेजी, जानें सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
Whatsapp ग्रुप जुड़े 👉 यहां पर दबाएं