नमस्कार दोस्तों सरसों की कीमतों में तेल मिलों की मांग बढ़ने व स्टॉकिस्ट्स की बिकवाली कमजोर होने से सरसों की कीमतों में जयपुर कंडीशन सरसों भाव 5675 रुपए प्रति क्विंटल में ₹25 का सुधार देखने को मिला। (सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट ) वही सलोनी प्लांट आगरा में कंडीशन सरसों का भाव 6075 दर्ज किया गया। ससो उत्पादक राज्यों की सभी मंडियों में सरसों की कुल आवक 500000 बोरी के रही।
जयपुर सरसों एक्सपेलर तेल और कच्ची घानी की कीमत क्रमश 1071 और 1081 रुपए प्रति दस में 5 रुपए तेजी आई। वहीं सरसों की कीमत 2580 रुपए में 10 रुपए तेजी आई है।
भरतपुर मंडी में सरसों की कीमत 5262 रुपए प्रति क्विंटल में ₹2 की सुधार आया। वही लॉरेंस रोड पर सरसों का दाम ₹25 तेज होकर 5375 से 5425 रुपए प्रति कुंटल हो गए हैं। वही नजफगढ़ मंडी में सरसों की कीमत लूज में 4800 से ₹4900 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
मौजूदा समय में सरसों उत्पादक राज्य में मौसम खराब है। लेकिन पिछले दो-तीन दिन से मौसम में कुछ स्थानों पर ही बारिश हुई। सरसों का स्टॉक मौजूदा समय में पिछले साल से अभी भी ज्यादा है। आगे त्योहारी सीजन आने से सरसों तेल की मांग वृद्धि होगी। हालांकि इसमें तेजी या मंदी काफी हद तक आयातित खाद्य तेलों दाम पर भी निर्भर करेगी।
सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट
अमेरिका में सोयाबीन की फसल में सूखे के बाद मौसम में सुधार होने से उत्पादन अनुमान में वृद्धि होने की संभावना भी है जिससे इस पर दबाव और बढ़ेगा । यहां से सरसों की कीमतों में बड़ी तेजी या गिरावट की संभावना कम है। व्यापार अपने विवेक से ही करें।
सरसों का भाव 👉 यहां पर दबाएं
गेहूं का भाव 👉 यहां पर दबाएं
मध्य प्रदेश मंडी व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं
राजस्थान मंडी व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
हरियाणा मंडी व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर देखें
नोट : आज आपने जाना सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट। व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है।