MP weather update: मध्यप्रदेश राज्य में अभी धूप तो कभी बारिश का दौर जारी है। इन सब के बीच मौसम विभाग ने अच्छी खबर आई है कि मध्य प्रदेश राज्य में मानसून की एंट्री आने वाले 48 घंटों में होनी वाली है। मानसून का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस गरीब के सीजन में धान की खेती के लिए ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है। किसानों के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और अब मानसून आने पर धान की बुवाई का कार्य जोर पकड़ेगा।
मध्य प्रदेश में मानसून को लेकर अपडेट ( MP Monsoon Update)
मौसम विभाग भोपाल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मानसून प्रदेश में 48 घंटों के अंदर प्रवेश करेगा जिसके सर से पूरे मध्यप्रदेश में आने वाले 3 से 4 दिनों में मानसून लगभग सभी जिलों में सक्रिय होगा। जबकि प्रदेश के 9 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में मानसून का असर
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश राज्य में मानसून आने की खबर देते हुए बताया आने वाले 48 घंटों में मानसून पूर्वी मध्य प्रदेश से राज्य में प्रवेश करेगा। और यह मानसून मंडला बालाघाट शहडोल और अनूपपुर के रास्ते से प्रवेश करेगा। जिसके बाद मानसून अगले 3 से 4 दिनों में पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा। जिस कारण से प्रदेश में 26 से 28 जून तक बारिश का दौर आरंभ होगा
9 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट
MP Monsoon Update: मौसम विभाग के अनुसार मानसून से पहले आज प्रदेश की लगभग 50% हिस्से में बारिश होने की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग ने विदिशा बेतूल रायसेन डिंडोरी हरदा छिंदवाड़ा अनूपपुर मंडला और सिवनी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इस बार कैसा रहेगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले वर्ष मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिली। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी प्रदेश में मानसून की बारिश अच्छी होने की संभावना है। वही किसानों को इस बार भी अच्छी बारिश से परेशानी की संभावनाएं कम है लेकिन विभाग नहीं कुछ क्षेत्रों में फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई है।
इसे भी पढ़ें 👉उत्तर भारत में चंडीगढ़ दिल्ली पंजाब हरियाणा एक बार फिर भूकंप केंद्र रहा रोहतक
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं
सोना चांदी भाव 👉 यहां पर देखें
इसे भी पढ़ें 👉PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना में हर जानकारी अब किसानों को मिलेगी ऐप में, सरकार ने जारी किया ऐप