सरसों की कीमतों में पिछले दिनों आई तेजी से लोगों को सरसों में तेजी आने की उम्मीद लगाने लगे है। हालांकि पिछले दो दिन सरसों की भाव में गिरावट दर्ज की गई। कल यानी शुक्रवार को सरसों का भाव ( mustard price) में तेल मिलों की मांग से सुधार देखने को मिला। जयपुर सरसों कंडीशन के दाम 5325 रुपए प्रति कुंटल में ₹25 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश की सरसों उत्पादक राज्यों की सभी मंडियों में सरसों की दैनिक आवक 5 लाख बोरी की हुई है।
सरसों में आया सुधार ( Mustard Price)
व्यापारियों के अनुसार पिछले 2 दिन खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट देखने के बाद तेजी आई है जिससे सरसों में सरसों तेल की कीमतों में घरेलू बाजार में सुधार देखने को मिला।
मलेशिया पाम तेल वायदा में लगातार तीन सत्रों से गिरावट के बाद तेजी आई वही शिकागो में भी सोया तेल की कीमत तेज हुई है। मलेशिया एक्सचेंज में पाम तेल का सबसे शुक्रिया वायदा अनुबंध में सप्ताहिक आधार पर 3% तक नर्म हुआ है।
जानकारों के मुताबिक भारत में पिछले महीने की समान अवधि के मुकाबले पाम तेल का आयात पिछले 3 महीने में सबसे अधिक 46% बढ़ा है। जयपुर में सरसों तेल एक्सप्लेयर और कच्ची घानी कीमत 975 व 985 रुपए प्रति 10 किलो में ₹4 की तेजी दर्ज की गई।
सरसों का भविष्य (Mustard Price Update)
देश भर की सभी मंडियों में सरसों की दैनिक आवक बढ़कर 5 लाख बोरी की हुई है जो कि इससे पूर्व कार्य दिवस में 4.50 लाख हुई। सरसों का बकाया स्टॉक अभी भी जानकारों के अनुसार ज्यादा है जिससे हमें सरसों की कीमतों में बड़ी तेजी की संभावना कम है। हालांकि सरसों में तेजी या मंदी विदेशी बाजारों पर पे निर्भर करेंगी यहां से हमें हल्की तेजी आने की संभावना हो सकती है।
इसे भी पढ़ें 👉Rajasthan Weather Update : राजस्थान में हुई हल्की बारिश, लोगों को कब मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत जाने, मौसम की जानकारी
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ना चाहते हैं तो 👉 यहां पर दबाएं
सोना चांदी भाव 👉 यहां पर देखें
इसे भी पढ़ें 👉PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना में हर जानकारी अब किसानों को मिलेगी ऐप में, सरकार ने जारी किया ऐप
नोट 👉 व्यापार अपने विवेक से करें क्योंकि किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली परिस्थितियों पर भी निर्भर करती है हमारा काम किसान भाइयों को सही जानकारी पहुंचाना है किसी भी तरह की हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है।