नई आवक से चना भाव में उतार चढ़ाव जारी, जानें आगे चना का भाव भविष्य 2024 कैसा रहेगा, तेजी मंदी रिपोर्ट
चना का भाव भविष्य 2024
चना दाल में आई कमजोर मांग और नई फसल की बढ़ती आवक के चलते चना बाजार पर दबाव बनाया है। दिल्ली में चना की कीमत 300 और मंडियों में क्यालिटी के अनुसार 100 से 200 रुपये कमजोर रहा है।
अभी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चना की आवक रही है वहीं राजस्थान में भी धीरे धीरे सुधार हो रहा है। चना की फसल कमजोर है। लेकिन एमएसपी के आसपास भाव होने से मंडियों में आवक बढ़ रही हैं।
चना उत्पादन में बड़ी गिरावट का अनुमान
चना का उत्पादन 62 लाख टन अनुमान है जो कि पिछले साल 72 लाख टन था। देश में कमजोर बुवाई के बाद यील्ड में भी कमजोरी का अनुमान है।
नाफेड स्टॉक और भारत दाल विश्षेषण
चना का भाव भविष्य 2024: नाफेड के पास 2023 चना स्टॉक 9.25 लाख टन अनुमान है। दिल्ली चना हमारी उम्मीद के विपरीत बड़ी तेजी से सप्ताह में कमजोर हुआ है। दिल्ली चना 5800 के आसपास मजबूत स्पोर्ट बनता हुआ नजर आ रहा है।चना फिलहाल हमारी उम्मीद से अधिक कमजोर हुआ है । इसलिए अभी सिमित खरीदी रखना बेहतर सप्लाई-डिमांड को देखते हुए। चना का फंडामेंटल अभी भी मजबूत नजर आ रहा है। मार्च-अप्रैल में चना सुस्त रह सकता है। लेकिन मई से चना में अच्छे सुधार की संभावना है। व्यापार अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें 👉सोना हुआ सस्ता, चांदी में हल्की तेजी, जानें आज सोना चांदी का ताजा भाव
इसे भी पढ़ें 👉Disha Patani के रेड हॉट से बनाया हर किसी को अपना दीवाना, हुस्न का जलवा ऐसा इंटरनेट पर वायरल
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं