नमस्कार दोस्तों नरम और कपास की कीमतों में सीजन के आरंभ में आई तेजी के बाद लगातार गिरावट देखने को मिल रही है आज हम जानेंगे नरमा कपास का उत्पादन और नरमा कपास में आगे तेजी या गिरावट , जानेंगे नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट 2024
नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट 2024
उत्तर भारत के पंजाब हरियाणा और राजस्थान राज्य में इस बार करीब 16 लाख हेक्टेयर भूमि में नरमा कपास की बुवाई हुई। उत्तर भारत के राजस्थान हरियाणा पंजाब राज्यों की मंडी में नरमा कपास की आवक लगातार कमजोर चल रही है। बता दें कि किसानों को बीते 2 दिन साल से गुलाबी सुंडी का प्रकोप इस फसल पर ज्यादा देखने को मिल रहा है जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इस बार राजस्थान प्रदेश में करीब 8 लाख हेक्टर हरियाणा प्रदेश में 7 लाख हेक्टेयर और पंजाब राज्य में 1.75 लाख हेक्टेयर भूमि में बुवाई हुई। इन तीनों ही राज्यों में गुलाबी सुंडी अटैक ज्यादा हुआ है। बता दें कि हरियाणा प्रदेश के जींद फतेहाबाद हिसार भिवानी सिरसा और दादरी में कपास की फसल सबसे ज्यादा बोई जाती है वहीं राजस्थान प्रदेश की गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में कपास की एक अधिक पैदावार होती है वहीं पंजाब फिरोजपुर फाजिल्का बठिंडा मानसा में भी कपास का क्षेत्र माना जाता है।
बता दें कि किसानों के द्वारा गुलाबी संडे के हुए नुकसान का भरपाई करने के लिए आंदोलन भी किया जा रहा है। उत्पादक मंडियों में नरमा की आवक कमजोर हो चुकी है। मंडी का भाव 7200 से 7300 रुपए प्रति क्विंटल बोला जा रहा है।
नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट 2024: जानकारों के अनुसार नरमा कपास के भाव में आने वाले दिनों में इन भावों में तेजी होने की संभावना है वहीं बिनौला और खल भाव में भी तेजी देखने को मिल सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें 👉धान बासमती की कीमतों में आया उछाल, सरकार ने न्यूनतम निर्यात मूल्य 1200% से घटाकर किया 950 प्रति टन, धान तेजी मंदी रिपोर्ट
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
नोट : आज आपने जाना (नरमा का भाव बढ़ेगा या घटेगा 2024) नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट 2024। सरसों में तेजी आएगी क्या । व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है