सोलर पंप (PM Kusum Yojana Update) किसानों को 60% मिलेगी सब्सिडी, 49 लाख सोलर पंप खेतों में लगाने की योजना
भारत सरकार के द्वारा किसानों को अपनी खेती में सिंचाई में होने वाले खर्च को रोकथाम के लिए पीएम कुसुम योजना आरंभ किया गया जिसके तहत किसानों सोलर पंप पर सब्सिडी दिया जाता है। इससे किसानों को अपनी आर्थिक सहायता के साथ-साथ फसलों में समय पर पानी भी दे पाते हैं क्योंकि सोलर पंप में एक बार खर्च होने के बाद में बार-बार खर्च नहीं उठाना पड़ता।
PM Kusum Yojana Update
सरकार के द्वारा पीएम कुसुम योजना में सालाना समीक्षा में वर्ष 2023 में भी कई अहम बदलाव किए गए। बता दे कि अब देश भर में कुल सोलर पंप 49 लाख स्थापित किया जाएगा। जैसे किसानों को अपने फसल में समय पर सिंचाई के साथ-साथ है डीजल खर्च से मुक्ति मिलेगी।
पीएम कुसुम योजना में सोलर पंप कितना लगाए
पीएम कुसुम योजना में अब तक सबसे ज्यादा सोलर पंप पीएम कुसुम पोर्टल के मुताबिक महाराष्ट्र राज्य में 7457 5 सोलर पंप स्थापित हुए हैं। वहीं इसके बाद हरियाणा राज्य में 67435 सोलर पंप और राजस्थान प्रदेश में 59732 सोलर पंप स्थापित किए गए हैं।
PM Kusum Yojana Update में पोर्टल से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक घातक सी के माध्यम से कुल 1894 किसानों को 30 नवंबर 2023 तक सोलर पंप लगाए गए हैं वहीं 2700 सोलर पंप की स्थापना फीडर लेवल पर अभी चल रही है। वही घटक ब के माध्यम से कल सोलर पंप 278114 30 नवंबर 2023 तक स्थापना कर चुकी है वहीं 971471 सोलर पंप किसानों को स्वीकृति दी जा चुकी है।
पीएम कुसुम योजना सब्सिडी का लाभ कितना मिलता है
बता दें कि PM Kusum Yojana Update के माध्यम से सरकार के द्वारा किसानों को सोलर पंप 7.5 HP पर 60% तक सब्सिडी प्रदान करती है। जिसमें से राज्य सरकार के द्वारा 30% और केंद्र सरकार के द्वारा अभी 30% ही सब्सिडी दिया जाता है और बाकी के 40% किसान खुद को लगाना पड़ता है। जिसमें से 30% राशि बैंक के द्वारा ऋण के द्वारा भी ली जा सकती है।
पीएम कुसुम योजना में शामिल जानकारी
किसान PM Kusum Yojana Update में शामिल की गई सभी जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं तो https://pmkusum.mnre.gov.in/landing.html के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि इस पोर्टल के द्वारा आपको सबसे नई अपडेट क्या आई है और योजना से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां प्राप्त होती है।
इसे भी पढ़ें 👉सोना चांदी की कीमतों में आई तेजी, फटाफट जाने ताजा रेट
इसे भी पढ़ें 👉गेहूं में जड़ माहू कीट प्रकोप, जानें इसके लक्षण और पहचान, नियंत्रण करने के उपाय
इसे भी पढ़ें 👉सरसों की फसल में पाला पड़ने से बचाव के उपाय, जानें पूरी जानकारी 6 तरीकों में
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं