PM Matsya Yojana 2023: हमारे देश में केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है और इसके साथ-साथ सब्सिडी भी दी जा रही है। ताकि देशवासियों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और अपना खुद का कारोबार किया जा सके। इसी उद्देश्य से भारत सरकार के द्वारा एक योजना का आरंभ किया गया जिसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PM Matsya Sampada Yojana) कहा जाता है बता दें कि इस योजना का आरंभ वर्ष 2020 में शुरू की गई और इस योजना के तहत मछली पालन से कमाई कर अपना खुद का व्यवसाय आरंभ करना है। और लोगों को रोजगार के अवसर भी मिले।
सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के द्वारा देश के किस मछली पालन का व्यवसाय कर सकते हैं और अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा। इस रोजगार से किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अहम योगदान साबित हो सकती है आज हम योजना से क्या-क्या लाभ मिलेंगे और कैसे मिलेंगे यह जानने की कोशिश करेंगे।
PM Matsya Sampada Yojana क्या है
PM Matsya Sampada Yojana: भारत सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुवात करना मुख्य उद्देश्य सतत मत्स्य पालन क्षेत्र में नीली क्रांति लाना है। इस योजना से देश में जल के विस्तार, अंतर्गत भूमि, विविधीकरण, सघनीकरण और उत्पादक उपयोग के माध्यम से मछली पालन को बढ़ावा देना सरकार का मुख्य उद्देश्य में से एक है।
हमारे देश की अर्थव्यवस्था में मत्स्य पालन एक महत्वपूर्ण योगदान रखता है बता दे कि इस क्षेत्र में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए आई का मुख्य स्रोत माना जाता है।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में कितनी मिलगी सब्सिडी
PM Matsya Sampada Yojana: भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मछली पालन करने वाले लोगों को सब्सिडी के तौर पर सहायता भी दी जाती है बता दें कि इस योजना के तहत देश के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को मछली पालन का कार्य शुरू करना चाहते हैं तो उन्हें 60% तक सब्सिडी के रूप में पैसा मिलता है।
वहीं इसके अलावा भी अगर मछली पालन करने वाले सामान्य वर्ग की महिलाओं को भी सरकार की ओर से 40% तक की सब्सिडी दी जा रही है। ऐसे में अगर आप भी मछली पालन करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आप सब्सिडी का लाभ लेकर कारोबार कर सकते हैं और आप पैसा कमाने में सहायता मिलेगी।
इसे भी पढ़ें 👉गेहूं बिजाई के बाद गेहूं में खरपतवार नियंत्रण कैसे करें और दवा कब डालें, जानें दवा की पूरी जानकारी
इसे भी पढ़ें 👉धनतेरस पर सोना चांदी भाव में बड़ा बदलाव, जल्द जान ले गोल्ड सिल्वर रेट
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं