किसानों को चने की फसल में फली छेदक सुंडी (Pod Borer Insect in Gram) की रोकथाम हेतु कौन सी दवा का डालें, जानें पूरी जानकारी
Pod Borer Insect in Gram: रबी के सीजन में मुख्यतः गेहूं, सरसों के बाद चना की खेती की जाती है। और किसानों के द्वारा ज्यादा मात्रा में रासायनिक खाद का उपयोग के चलते फसलों में कीट और फंगस रोग बढ़ रहा है। वही चने की फसल में भी सुंडी यानी इल्ली (Pod Borer Insect in Gram) का प्रकोप काफी देखने को मिलता है। ऐसे में किसानों को समय पर इसका समाधान करना चाहिए नहीं तो पूरी फसल को नष्ट कर जाती है।
चने की फसल में लगने वाली इल्ली को सही समय पर किस कीटनाशकों का छिड़काव करने से आसानी से कंट्रोल में किया जा सकता है। लेकिन अगर समय रहते फसल में कीट की रोकथाम नहीं होगी तो पैदावार में काफी गिरावट हो जाती है। ऐसे में किसानों को सुंडी को कंट्रोल करने के लिए कौन सी दवा का इस्तेमाल करना चाहिए नीचे अंत तक पढ़े
चने में फली छेदक सुंडी कब लगता है (Pod Borer Insect in Gram)
चना की फसल में सुंडी (इल्ली) का प्रकोप कई चरण में देखने को मिलता है। बता दे की किसान अपनी फसल में ज्यादा दवाई का इस्तेमाल करते हैं। वह भी नुकसानदायक होता है। ऐसे में किसानों को सही दवा का इस्तेमाल ही करना चाहिए। जिससे सुंडी Pod Borer Insect in Gram का कंट्रोल भी किया जा सके और फसल को कोई भी नुकसान न पहुंचे।
शुरू में चने की फसल में इल्ली यानी सुंडी पौधों की नई पत्तियां पर देखने को मिलती है। और उसके साथ फूलों को खाती है। और जैसे-जैसे फूल से फलियां बन जाती है तो फिर अंदर जाकर चना के दाने को खाती है। जिसके कारण किसान को चना की पैदावार में भारी गिरावट देखने को मिलता है। ऐसे में किसानों को अपनी चना की फसल में सिस्टमैटिक दवा का इस्तेमाल में लेना चाहिए क्योंकि इससे दवा का असर पौधे की हर शाखा में पहुंच जाता है। और इल्ली को आसानी से रोकथाम किया जा सकता है
चने की फसल में इल्ली मारने की दवा
चने की फसल में किसानों को सुंडी (इल्ली) की रोकथाम हेतु कौन कौन सी दवा का छिड़काव करें। जिससे किसानों को चने की फसल में इल्ली Pod Borer Insect in Gram को 100% नष्ट हो इसके लिए नीचे दी गई कीटनाशक का इस्तेमाल करें
कीटनाशक दवा का नाम | प्रति एकड़ मात्रा |
---|---|
इमामेक्टिन बेंजोएट 5% एसजी | 100 ग्राम |
इंडोक्साकार्ब 14.5 एस.सी | 300 मिलीलीटर |
नोवेल्यूरॉन 10% ईसी | 150 मिलीलीटर |
नोवेल्यूरॉन 5.25% + इंडोक्साकार्ब 4.5% एससी | 400 मिलीलीटर |
प्रोफेनोफॉस 40% + साइपरमेथ्रिन 4% ई.सी | 250 मिलीलीटर |
इसे भी पढ़ें 👉गेहूं की फसल में गोभ अवस्था आने पर किसान करें इस प्रोडक्ट के स्प्रे का छिड़काव, बालियां बनेगी लंबी
इसे भी पढ़ें 👉किसानों के लिए खुशखबरी, गेहूं पर मिलेगा 125 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, गेहूं का पंजीकरण हुआ आरंभ
इसे भी पढ़ें 👉गेहूं की फसल में यूरिया का उपयोग किसानों की कब तक करना चाहिए, इससे ज्यादा समय पर होगा नुकसान
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाए
नोट: किसान अपनी चने की फसल में लगने वाली इल्ली (Pod Borer Insect in Gram) को ऊपर दी गई दवा के इस्तेमाल से काबू में किया जा सकता है। ऐसे में किसानों को अगर अपनी फसल में दो बार कीटनाशक का इस्तेमाल करते हैं। तो दवाई का उपयोग बदल-बदल कर ही करें। और इसके साथ-साथ किसान भाइयों चने की फसल में कीटनाशक दवा का इस्तेमाल तभी करना चाहिए जब आपकी फसल में इल्ली दिखाई दे। अगर आपकी फसल में इल्ली दिखाई नहीं देती है तो आप इसका इस्तेमाल न करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपने नजदीकी कृषि विभाग के विशेषज्ञों से भी राय ले सकते हैं।