राजस्थान प्रदेश की हनुमानगढ़ जिला में मौसम कृषि विभाग केंद्र संगरिया की और से मौसम को लेकर अपना नया अनुमान जारी किया है। बता दें की मौसम विभाग केंद्र संगरिया के अपने ताजा अपडेट के अनुसार हनुमानगढ़ जिले में आज 14 अक्टूबर की शाम से आने वाली 17 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव बना रहेगा।
Rajasthan Mosam Update: इसी दौरान 14 अक्टूबर की दोपहर के बाद से ही कुछ हिस्सों में और और आने वाली 15, 16 और 17 अक्टूबर को दोपहर बाद बादल गरज के साथ तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक दो स्थानों पर तेज बारिश भी होने प्रबल संभावनाएं है।
वही मौसम में आए बदलाव से 17 अक्टूबर से तापमान में गिरावट के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्के हल्के कोहरे की भी उम्मीद जताई है। वही इस समय के दौरान आने वाले 5 दिन तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Rajasthan Mosam Update: इस दौरान हवा की रफ्तार 8 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा, वहीं सापेक्ष आर्द्रता 18 से 66% हो सकती है। वही मौसम कृषि विज्ञान केंद्र संगरिया के मुताबिक 18 व 20 और 21 अक्टूबर को भी हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है।
बता दें कि कृषि विज्ञान केंद्र संगरिया के मुताबिक मौसम में आए बदलाव को देखते हुए किसान सरसों की बिजाई मौसम साफ होने पर ही करना चाहिए और इस समय बारिश के दौर को देखते हुए सरसों की बिजाई को एक बार रोकना चाहिए।
साभार :- मौसम इकाई
कृषि विज्ञान केन्द्र, संगरिया
किसान हित सर्वोपरि।।
इसे भी पढ़ें 👉केंद्र सरकार किसानों को देगी बड़ी सौगात, पीएम किसान सम्मान निधि योजना में मिलने वाली राशि ₹8000 हर वर्ष मिलेगी
इसे भी पढ़ें 👉कृषि वैज्ञानिकों ने की सरसों की नई किस्म RH-1975 विकसित, जिससे अन्य वैरायटी के मुकाबले 12% उत्पादन और तेल की मात्रा ज्यादा
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं