नमस्कार किसान भाइयों जैसा की आप सभी को पता होगा कि नरमा कपास में अबकी बार सभी ने अपने अनुमान में नरमा कपास की बंपर तेजी का अनुमान लगाया था लेकिन अभी तक उतनी तेजी देखने को नहीं मिली आज हम जानेंगे नरमा कपास भविष्य 2023 की क्या परिस्थितियां हैं तेजी या मंदी सभी फसलों और मंडियों के ताजा भाव और किसान से जुड़ी जानकारी जाने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे
नरमा कपास भविष्य 2023
किसान भाइयों देश भर की मंडियों में कपास की आवक कमजोर बनी हुई है जहां इन दिनों पिछले सीजन डेढ़ से दो लाख गांठ की आवक हुई थी जो अब इस समय एक लाख गांठ बनी हुई है। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अबकी बार बेमौसम बारिश और कीट पतंगों कुछ स्थानों पर बीज अच्छी क्वालिटी का ना मिलने के कारण उत्पादन कम हुआ है। कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने उत्पादन अनुमान घटाया है किसान भाइयों मंडियों में नरमा कपास का भाव लगभग स्थिर बना हुआ है और यहां से अब आवक के बढ़ने के आसार कम हैं
नरमा कपास की कीमतें
राजस्थान के अनूपगढ मंडी नरमा 8725 रुपए हनुमानगढ़ मंडी नरमा 8500 रुपए सूरतगढ़ नरमा 8570 रुपए खाजुवाला मंडी में नरमा भाव लगभग 8500 रुपए और रावतसर में 8600 रुपए, अनूपगढ़ में 8740 और गंगानगर में 8350 रुपए पर कारोबार हुआ। हरियाणा की आदमपुर मंडी में नरमा का भाव 8399 रुपए और देसी कपास 10400 के भाव बोले गए। सिरसा मंडी में नरमा भाव 8371 रुपए सिरसा कपास भाव 9950 रुपए भूना नरमा भाव 8250 रुपए फतेहाबाद कपास 10275 रुपए फतेहाबाद नरमा भाव 8340 रुपए गुजरात में 20 किलो कच्चे कपास का भाव 1600 से 1730 के बीच बना हुआ है। जबकि मध्य प्रदेश में इसका भाव 7800 से 8200 रुपए महाराष्ट्र में कपास की रेट 7500 से 8200 तक है,जबकि कर्नाटक में मध्यम कपास का भाव 8300 से 8700 बोले जा रहे हैं अन्य सभी मंडियों का भाव देखें 👉यहां पर क्लिक करें
कमजोर आवक
आप सभी को पता होगा कि पिछले साल नरमा कपास की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला और नरमा उच्चतम भाव 12 से 13 हजार तक देखने को मिले । अबकी बार भी किसानों ने उसी उम्मीद में फसल का भंडारण किया है और वह नरमा कपास में अच्छी कीमतों का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सभी किसान भाई भंडारण की क्षमता है वह ज्यादा समय तक करने में सक्षम नहीं है इसलिए आवक बाजार में आती रहेगी
तेजी या मंदी
अगर किसान भाइयों हम नरमा कपास में तेजी या मंदी (नरमा कपास भविष्य 2023) की बात करें तो रुई की मांग कमजोर है। इस सप्ताह हमें नरमा कपास में थोड़ा सा सुधार देखने को मिल सकता है गिरावट आने की संभावना कम है लेकिन बड़ी तेजी भी फिलहाल दिखाई नहीं दे रही। व्यापार अपने विवेक से करें क्योंकि किसी भी प्रकार की तेजी या मंदी आने वाली स्थितियों पर निर्भर करती है उम्मीद है आपको यह जानकारी उपयोगी रही होगी ऐसे ही जानकारी और ताजा भाव प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे धन्यवाद
Read more 👉अब दाल हो जाएगी सस्ती। 10 लाख टन केंद्र सरकार ने तुवर खरीद पर बनाया अपना मन
Read more 👉गेहूं भाव ऐतिहासिक तेजी 3000 रु के पार, देखें सभी मंडी का भाव
FAQ 👉
1. 2023 में कपास का भाव क्या रहेगा?
किसान भाइयों मध्य प्रदेश 7800 से 8200 रुपए महाराष्ट्र में कपास की कीमतें 7500 से 8200 तक है, कर्नाटक में मध्यम कपास का भाव 8300 से 8700 हरियाणा राजस्थान मंडी में नरमा की कीमतें 8000 से 8800 और कपास 10400 का भाव चल रहा है घरेलू मांग को देखते हुए यहां से सुधार देखने को मिल सकता हैं।
2. कपास का भाव क्या चल रहा है?
देश की प्रमुख मंडियों में कपास की कीमतें 7500 से 10300 बोला जा रहा है।
3.कपास का भाव नीचे क्यों जा रहा है?
किसान भाइयों विदेशी बाजारों में कॉटन का भाव भारत के मुकाबले कमजोर है रूई की कमजोर मांग के कारण कपास का भाव नीचे देखने को मिल रहा है
4.भारत में कपास का सबसे ज्यादा भाव कहां है?
भारत में सबसे ज्यादा कपास भाव राजस्थान की मंडियों में बोला जा रहा है
5. महाराष्ट्र में कपास का क्या भाव चालू है?
महाराष्ट्र में कपास की कीमतें 8200 से 8800 का भाव चल रहा है।
आज हमने जाना नरमा कपास भविष्य 2023 के बारे में । सभी मंडियों भाव देखें हमारी वेबसाइट पर हर रोज