नमस्कार दोस्तों आज हम जानेंगे 2023 में कपास का भाव क्या रहेगा?।अबकी बार किसान भाइयों को बड़ी तेजी की उम्मीद लगा रहे थे जो अभी तक हमें देखने को नहीं मिला है। हर रोज हमारी वेबसाइट पर ताजा भाव और खेती की जानकारी जाने के लिए जुड़े रहें
दोस्तों पिछले काफी दिनों से नरमा कपास में हल्का सा सुधार और फिर हमें हल्का सा गिरावट देखने को मिल रही है उत्तर भारत की मंडियों में आवक बिल्कुल ही कम हो रही है रुई की मांग कमजोर होने से बाजार में जो उम्मीद के अनुसार तेजी नहीं बन रही।
MCX कॉटन वायदा बाजार जनवरी के लिए बंद किया हुआ है MCX फरवरी से चालू होगा। देश की प्रमुख एग्रो कमोडिटी एजेंसी स्मार्ट इनफो के अनुसार हर रोज को लगभग 1.15 लाख गांठों की आवक हो रही है। इनमें गुजरात में 35 हजार और महाराष्ट्र की 25 हजार गांठों का सबसे बड़ा योगदान है।
इसे भी देखें 👉फसल में पाला पड़ने पर मुआवजे के लिए किसानों करें ये काम मिलेगा मुआवजा
उत्पादन में गिरावट
कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने नरमा कपास के उत्पादन अनुमान घटाया है किसान भाइयों मंडियों में नरमा कपास का भाव लगभग स्थिर बना हुआ है और यहां से अब आवक के बढ़ने के आसार कम हैं। गुजरात में भाव में भी हल्का सुधार हुआ है और उपरी भाव 50 रुपए सुधरकर 1770 रुपए प्रति 20 किलो पहुंच गए हैं।मध्य प्रदेश में 100 रु सुधार होकर 8300 बोले जाने लगा है। महाराष्ट्र में कच्चे कपास का भाव 8704 कर्नाटक में बेस्ट कपास का भाव 8600 बोले जा रहे हैं। उत्तर भारत की आदमपुर मंडी में नरमा 8468 रु, हनुमानगढ़ मंडी नरमा 8550 रु, श्री विजयनगर मंडी नरमा 8584 रु,अनूपगढ मंडी नरमा 8610 रु प्रति क्विंटल तक बोले जा रहे हैं।
इसे भी देखें 👉 नरमा कपास अन्य सभी मंडियों के भाव देखें
तेजी या मंदी
अभी रूई की मांग में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है फसल में उत्पादन कम होने से अभी आवक कमजोर बनी रहने से अब बाजार धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेगा।लेकिन बड़ी तेजी भी फिलहाल दिखाई नहीं दे रही। व्यापार अपने विवेक से करें क्योंकि किसी भी प्रकार की तेजी या मंदी आने वाली स्थितियों पर निर्भर करती है उम्मीद है आपको यह जानकारी उपयोगी रही होगी ऐसे ही जानकारी और ताजा भाव प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे धन्यवाद
इसे भी देखें 👉ग्वार भाव में तेजी की उम्मीद, 7000 रु प्रति क्विंटल होगा ग्वार, क्या हैं ग्वार भाव भविष्य 2023,तेजी मंदी रिपोर्ट
इसे भी देखें 👉गेहूं की कीमतों में बंपर तेजी, क्या है सरकार का रुख, देखें पूरी रिपोर्ट
सरसों में आज कितनी तेजी या गिरावट देखें सभी मंडी में ताजा सरसों भाव
ग्वार में आई तेजी या गिरावट देखें सभी मंडी में ग्वार का भाव,guar ka bhav
धान की कीमतों में तेजी या गिरावट देखें सभी मंडी धान का भाव,dhan ka bhav today
FAQ
हनुमानगढ़ जिले में नरमे का भाव क्या है?
किसान भाइयों राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में नरमे का भाव 8000 से 8600 के आसपास बोले जा रहे हैं
श्रीगंगानगर में नरमे का भाव क्या है?
किसान भाइयों अबकी बार पिछले साल से नरमा कपास का भाव कम है अभी श्रीगंगानगर मंडी में नरमे का भाव 7500 से 8500 के आसपास बोले जा रहे हैं
हरियाणा में कपास का भाव क्या है?
इस समय हरियाणा में नरमा का भाव 8000 से 860 और कपास का भाव 9500 से 10400 के आसपास बोल जा रहे हैं