किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप (Solar Water Pump Yojana 2024) के लिए 75% की भारी सब्सिडी, जानें पूरी जानकारी…
किसानों के लिए सरकार की ओर से सोलर पंप पर 75% तक का अनुदान दिया जा रहा है ऐसे में किसानों को फसलों में समय पर सिंचाई हो और डीजल खर्चे से बचाव हो। इसलिए किसानों को सोलर पंप पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठाना चाहिए इसके लिए कहां आवेदन करना है और क्या-क्या डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी जानने के लिए अंत तक पढ़े।
सोलर पंप पर मिल रही 75% भारी सब्सिडी
बता दें कि केंद्र सरकार के द्वारा सोलर ऊर्जा के लिए सोलर पंप पर सब्सिडी किसानों का दिया जाता है जिसके लिए सरकार की ओर से पीएम कुसुम योजना को शुरू किया गया जिसके साथ किसानों को समय-समय परियोजनाओं में सब्सिडी दिया जाता है बता दें कि किसानों को अपनी फसल में समय पर सिंचाई हो और लागत को कम करने के लिए सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया। जिसके लिए हरियाणा प्रदेश की सरकार ने किसानों को 75% तक सब्सिडी दिया जा रहा है ऐसे में किसानों को अगर सोलर पंप लगाने की इच्छुक हैं तो आज 29 जनवरी 2024 को अंतिम तिथि इससे पहले आवेदन कर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
कितनी एचपी तक सब्सिडी (Solar Water Pump Yojana 2024)
हरियाणा प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को सोलर पंप पर 3 एचपी से लेकर 10 एचपी तक सब्सिडी दिया जा रहा है। जो की 75% तक दिया जाएगा इसके लिए किस आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं और इसके साथ-साथ अपनी क्षमता के अनुसार सोलर पंप में राशि जमा करना होगा।
योजना में कैसे होगा चयन
हरियाणा सरकार के द्वारा सब्सिडी लेने के लिए हरियाणा प्रदेश के स्थाई निवासी होने के साथ-साथ परिवार की वार्षिक आय और भूमि के आधार पर चयन किया जाएगा।
सोलर पंप सब्सिडी में किन-किन कागज जरूरी (Solar Water Pump Yojana 2024 Documents)
नंबर | आवश्यक दस्तावेज़ |
---|---|
1 | फैमिली आईडी |
2 | मोबाइल नंबर |
3 | बैंक कॉपी |
4 | पैन कार्ड |
5 | आधार कार्ड |
6 | जमीन की फर्द |
7 | इच्छुक का शपथ पत्र (सरल हरियाणा पर मिलेगा) |
सोलर पंप का आवेदन की अंतिम तारीख (Solar Water Pump Yojana 2024 Last Date )
बता दें कि किसानों को सोलर पंप पर 75% तक सब्सिडी के लिए सब्सिडी महानिदेशक नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग हरियाणा के माने तो किसानों को इसके आवेदन करने की अंतिम दिनांक 29 जनवरी 2024 रखा गया है इसके लिए ऑफिशल वेबसाइट www.hareda.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर किसानों के मन में कोई भी सवाल है तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आधिकारिक पोर्टल पर भी जानकारी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें 👇
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं