सोना खरीदने वालों के लिए खुशी की लहर भाव में गिरावट, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव
Sona Chandi Ka Bhav : अगर आप सोने और चांदी की खरीद करना चाहते हो तो आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि सोने और चांदी कि कीमत में गिरावट जारी है। इस महीने में सोना अपने उच्चतम स्तर से सीधे 2700 रु सस्ता हो गया है। कई महीनों से सोना अपनी गति खो चुका है और अब सोना 56100 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं पर 70000 रुपए के लेवल को छूने वाली चांदी 65200 के लेवल पर आ पहुंची है। पिछले सप्ताह में सोना दबाव में कारोबार कर रहा है।
आज एमसीएक्स पर सोने में सुबह के बाद शाम को हल्की तेजी थी । लगभग 05:25 बजे एमसीएक्स पर सोने की कीमत 83 रुपए या 0.15% से तेजी 56251 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा थी। इससे पिछला बंद रेट 56213 रुपए था। इसी समय चांदी 229 रुपए या 0.35% से गिरकर 65520 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
बुधवार शाम का भाव सोना चांदी का रेट
सोना का भाव 999 प्योरिटी 56496 रुपए
सोना 995 प्योरिटी 56270 रुपए
1 किलो चांदी का रेट 65986 रुपए
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत – दोनो धातुओं के भाव में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपए चढ़कर 56307 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 56257 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी । चांदी की कीमत 140 रुपए चढ़कर 65770 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
अगले आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी के भाव में उतार चढ़ाव इस प्रकार देखने को मिलेंगे।आपकों बता दें कि चार महानगरों में सबसे सस्ता सोना चेन्नई बिक रहा है. कमोडिटी एक्सपर्ट्स ने बताया है कि साल 2023 में सोने की कीमत 58000 से 61111 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है क्योंकि देश विदेश के केंद्रीय बैंक लगातार सोने में निवेश कर रहे हैं।
आपको बता दें कि 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है। 24 कैरेट सोने का प्रयोग सोने के सिक्के बनाने में किया जाता है। जबकि 22 कैरेट सोना ज्वैलरी बनाने के लिए बढ़िया माना जाता है।
आज देश के महानगरों में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 56880 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 52150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में 24 कैरेट सोना का भाव 56730 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना का भाव 52000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 52285 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 47927 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में 24 कैरेट सोना का भाव 56730 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना का भाव 52000 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। स्त्रोत ibjarates.com
इसे भी देखें 👉दिल्ली में तापमान सामान्य से ज्यादा, वैज्ञानिकों के अनुसार कैसा रहेगा आगे मौसम का हाल