पिछले सप्ताह में सोयाबीन में थोड़ा सुधार आया है, क्या भारत में सोयाबीन की कीमतें 2024 में बढ़ जाएंगी, जानें सोयाबीन तेजी मंदी रिपोर्ट
सोयाबीन तेजी मंदी रिपोर्ट (Soyabean Teji Mandi Report)
बीते सप्ताह सोयाबीन भाव में दिखा सुधार औसतन 50-75 रुपये/क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। सोयमील के भाव लगभग स्थिर रहे जबकि सोया
तेल में बढ़त देखने को मिली।
अमेरिका में सोयाबीन के स्टॉक में बढ़ोतरी और ब्राज़ील के उत्पादन अनुमान में उम्मीद से कम कटौती से विदेशी बाजार भी कमजोर रहे। USDA ने ब्राज़ील सोयाबीन उत्पादन अनुमान घटाया। लेकिन व्यापार अनुमान से उत्पादन ज्यादा। वहीं अर्जेंटीना में सोयाबीन के उत्पादन अनुमान उम्मीद से ज्यादा दिखाया गया।
अंतराष्ट्रीय बाजार में सोयमील के भाव इस सप्ताह स्थिर रहने से भारतीय सोयमील के भाव भी स्थिर रहे। सोयमील में स्थिरता और सोया तेल में उठाव को देखते हुए सोयाबीन के भाव में बढ़त दर्ज की गयी। ब्राज़ील की फसल की कटाई शुरू होने से आगे ब्राज़ील में सोयमील की सप्लाई बढ़ने की सम्भावना।
अर्जेंटीना और ब्राज़ील में ऊँचे उत्पादन के चलते सोयमील के भाव अंतराष्ट्रीय बाजार में दबाव में रहेंगे। भारतीय सोयमील की एक्सपोर्ट पैरिटी ना होने से एक्सपोर्ट की गति धीमी बतायी जा रही है।
सोयाबीन तेजी मंदी रिपोर्ट
घरेलू बाजार में सोयाबीन के भाव फ़िलहाल सिमित दायरे में कारोबार करते नजर आएगे । मार्च-अप्रैल में उम्मीद है सोयाबीन के भाव में उछाल देखने को मिल सकता है।
हालाँकि पर्याप्त स्टॉक, अंतराष्ट्रीय बाजार में ऊँचे उत्पादन सोयमील की डिमांड को देख कोई भी रिकवरी अस्थायी रहेगी। महाराष्ट्र कीर्ति प्लांट के चार्ट को देखें तो 5100
पर एक रेजिस्टेंस जिसके ऊपर टिकने पर ही आगे
की तेजी दिखेगी। व्यापार अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें 👉किसान के खुशखबरी, सोलर पंप के लिए पोर्टल फिर खोला गया, अंतिम दिनांक से पहले उठाएं लाभ
इसे भी पढ़ें 👉गेहूं की फसल में बालियां बनते समय दाना बड़ा, चमकदार और अधिक संख्या के लिए अपनाएं ये उपाय
इसे भी पढ़ें 👉किसानों को ट्रैक्टर रोटावेटर पर मिल रही 50% तक की भारी सब्सिडी, जल्द करें आवेदन
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
नोट 👉 आज आपने जाना soyabean Teji Mandi Report (सोयाबीन तेजी मंदी रिपोर्ट 2024) किसी भी फसल का व्यापार करने से पहले एक बार अपने विवेक से व्यापार करें क्योंकि आने वाली समय में फसल और मौसम कैसा रहेगा उन पर भी तेजी मंदी काफी हद तक निर्भर करती है