भारत के उत्तरी राज्यों में अब ज्यादातर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, परंतु पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर एक बार फिर से शुरू हो सकता है। पिछले कई दिनों से उत्तर पश्चिमी इलाकों को न्यूनतम तापमान 8 से10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आईए, जाने मौसम में क्या है मुख्य खबर
IMD Weather Forecast: भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में अब तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है लेकिन मौसम विभाग की मानें तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालय क्षेत्र में 18 से 21 फरवरी के मध्य बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती हैं। अभी भारत के उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य बना हुआ है। लेकिन आने वाले कुछ दिनों तक पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर देखा जा सकता है।
आगे दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा
Weather Report update: देश कि राजधानी दिल्ली में आज यानी 17 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रह सकता है। इसके अतिरिक्त दिल्ली में हल्का सा कोहरा भी रह सकता है। अगले आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन, 19-20 फरवरी को दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
देश के सभी उतरी पश्चिमी राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में अभी बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
इसे भी देखें 👉PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी इस दिन जारी होगी 13वीं किस्त ! चैक करें लिस्ट में अपना नाम