नई दिल्ली :- उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी गर्मी देखने को मिल रही है इस बार फरवरी महीने में ही गर्मी बहुत जोर से पड़ रही है लेकिन देश कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से लोगों को राहत भी मिल रही है। राजधानी दिल्ली में भी कोहरा छाने का पूर्वानुमान है इस कारण से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
Weather Report: मौसम विभाग द्वारा बताया गया है की अरुणाचल प्रदेश और असम में आज भारी बारिश का अनुमान है। हालांकि सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, असम, नगालैंड, मेघालय और मणिपुर में आसमान गरजने की संभावना है। इसके अतिरिक्त ओडिशा में 23 से 24 फरवरी को कोहरा छाने की संभावना है ।
इन सभी क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और पूर्वी भारत के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री बढ़ेगा। वहीं पर बाकी क्षेत्रों पर आने वाले अगले 5 दिनों में तापमान में किसी प्रकार को बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
पहाड़ी हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में 25 से 26 फरवरी को बदल गरजने की संभावना है। लेकिन हिमाचल प्रदेश में 26 फरवरी को बिजली कड़कने की संभावना है।
दिल्ली-यूपी में कैसा है मौसम
दिल्ली में गुरुवार यानी 24 फरवरी 2023 को कोहरे की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 13 डिग्री रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और उच्चतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।
इसे भी देखें 👉 सभी मंडियों का भाव देखें
इसे भी देखें 👉किसानों के लिए खुशखबरी सरकार दे रही सिंचाई पाइप लाइन पर 60% सब्सिडी, जल्द उठाएं लाभ, देखें पूरी खबर