Weather Update: दिवाली त्योहार के आसपास हुई बारिश के चलते उत्तर भारत के राज्य में अब तापमान धीरे-धीरे गिरने लगा है बता दे की पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हो रही बर्फीली हल्की हवा के चलते अब तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। वही मौसम विभाग IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक गहरे दबाव का क्षेत्र बना है जिसके चलते आज यह चक्रवाती तूफान में बदलने जा रहा है और बंगाल तक को भी क्रॉस कर जाएगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
देश की राजधानी में आज सुबह से ही धुंध देखने को मिली है। बता दे कि अगर यहां उच्चतम तापमान की बात की जाए तो 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
Weather Update Today: प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट के ताजा मौसम पूर्वानुमान अनुसार आज तटीय ओडिशा, तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश के साथ गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी वर्षा के आसार है। वहीं आंतरिक तमिलनाडु व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक या दो हिस्सों में भारी बारिश के उम्मीद है। वहीं मिजोरम नागालैंड केरल मणिपुर और दक्षिणी असम राज्य में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें 👉Gold Silver Price Today: सोना चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जान ले फटाफट सोना चांदी का भाव
इसे भी पढ़ें 👉धान के दाम तेज होने से किसानों में खुशी, क्या धान 1121 में और आएगी तेजी, बासमती धान तेजी मंदी रिपोर्ट
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं