देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत की लगभग सभी राज्यों में अब ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है और लोगों ने ठंड के बचने के लिए गर्म कपड़े का इस्तेमाल भी करने लगे हैं। इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसके चलते कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी दिल्ली में अब एक बार फिर वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली में ठंड अब बढ़ने लगी है और सुबह के समय आई धुंध की वजह से लोगों को काफी समस्याएं हो रही है वहीं वायु प्रदूषण भी एक बार फिर ज्यादा हुआ है जिसके चलते लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है।
देश भर में आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पश्चिमी भारत में 26 से 28 नवंबर तक तीन दिन तक वर्षा के साथ-साथ आंधी और कहीं-कहीं तेज बारिश भी उम्मीद जताई है। आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार आज केरल अंडमान निकोबार पुडुचेरी लक्षद्वीप के साथ तमिलनाडु में होने की संभावना है। बता दें कि आज से 28 नवंबर तक उत्तर भारत के राज्यों के साथ-साथ मध्य और पश्चिम के साथ दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।
Weather Update Today: मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार 25 से 27 नवंबर इसी बीच गुजरात महाराष्ट्र राजस्थान में भी बारिश होने की संभावना है वह मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
इसे भी पढ़ें 👉राजस्थान प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ से अगले 5 दिन तक होगी लगातार बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट
इसे भी पढ़ें 👉गेहूं में जिंक की कमी होने पर क्या लक्षण दिखाई देंगे और कब और कितनी मात्रा में डालना चाहिए
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं