हमारे देश के लगभग अधिकतर राज्यों में प्याज की खेती होती है। और प्याज की खेती करना लगभग हर भूमि पर संभव है इसी के साथ प्याज की खपत की बात की जाए तो हर रोज सब्जी में डाला जाता है इसलिए इसकी खपत है वह दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही है ऐसे में किसानों को प्याज की खेती करने से पहले अच्छी और नई तकनीक से खेती करना चाहिए ताकि उन्हें कम खर्चे में भी ज्यादा मुनाफा मिल सके।
प्याज की खेती करने की नई तकनीक क्या है।
हरियाणा प्रदेश के करनाल जिले में नीली खेड़ी में किसानों के द्वारा एक नई स्पेशल विधि के तहत प्याज की खेती करने के लिए तैयारी की जा रही है बता दें कि इस तकनीक से प्याज की खेती में किस सूक्ष्म सिंचाई के साथ-साथ मल्चिंग सीट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सूक्ष्म सिंचाई और मल्चिंग से क्या होगा लाभ
बता दें कि मल्चिंग करने से खेत में उगने वाले खरपतवार ज्यादातर रोक नहीं पाएंगे और फसल में बढ़वार में दिक्कत नहीं होगी वही सूक्ष्म सिंचाई से पानी की बचत होगी और ज्यादा नमी भी नहीं रहेगी इसलिए प्याज की फसल में फंगस रोग लगभग खत्म हो जाता है।
किसान की मदद के लिए नाबार्ड भी करेगा सहायता
बता दें कि नाबार्ड के द्वारा किसानों के द्वारा बोई गई नई तकनीक से प्याज की फसल विविधीकरण से करने हेतु सहायता करेगा। इस तकनीक के द्वारा प्याज की खेती के लिए नाबार्ड ने अब एक नया समूह भी तैयार कर लिया है। और इस समूह के लिए 50 एकड़ भूमि में 2 साल के लिए भूमि नाबार्ड के द्वारा ही दी जाएगी।
हरियाणा प्रदेश के नूह और रेवाड़ी जिले में भी प्याज की खेती की जाती है। जो कि खरीफ प्याज की फसल के लिए प्रमुख है। बता दें कि किसानों द्वारा बोई जाने वाली प्याज की फसल में यहां पर मुख्यतः फलड सिंचाई से होता है। जिससे पानी की लागत अधिक होती है और अधिक खरपतवार होने के चलते भी पैदावार उतना नहीं मिल। पाती जितना कि किसानों को अच्छा मुनाफा मिले।
अगर अब इन क्षेत्रों में नई तकनीकी सूक्ष्म सिंचाई के द्वारा प्याज की खेती में किया जाएगा। तो प्याज की खेती में ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं खरपतवार भी नहीं होंगे और कम नमी के चलते फंगस भी नहीं होगा और भूमि कटाव से भी राहत मिलेगी । इस नई तकनीक से प्याज में होने वाली उत्पादन भी डबल होगा। जिससे किसानों को बड़ा मुनाफा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें 👉सोना हुआ सस्ता, चांदी में आई हल्की तेजी, जानें आज क्या रहे 24 कैरेट शुद्ध सोना का भाव
इसे भी पढ़ें 👉धान के दाम तेज होने से किसानों में खुशी, क्या धान 1121 में और आएगी तेजी, बासमती धान तेजी मंदी रिपोर्ट
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं