AdBlock Detected

It looks like you're using an ad-blocker!

Our team work realy hard to produce quality content on this website and we noticed you have ad-blocking enabled.

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
Join Google News Join Now

 

पशुपालक करें कांकरेज गाय की नस्ल का पालन, मिलेगा 1800 लीटर दूध, जानें पूरी जानकारी

Kankrej Cow: देश में दूध उत्पादन की मांग लगातार बढ़ रही है और इसकी पूर्ति के लिए सरकार के ओर से भी पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके तहत किसानों को समय-समय पर अनुदान राशि दी जाती है, या लोन के द्वारा भी पैसे दिए जा रहे हैं। जिससे पशुपालक अपनी व्यवसाय को बढ़ावा दे सकें।

हमारे देश में गाय की कई नस्ली पाई जाती है। जिसमें ज्यादा दूध देने वाली गाय भी शामिल है। बता दें कि आज हम एक ऐसे ही गाय की बात करेंगे जो की एक बार ब्याने के बाद 1800 लीटर दूध देने में सक्षम है। और इसके साथ-साथ किसान के द्वारा की जाने वाली खेती में भी यह उपयोगी होगी। अगर आप भी इस नस्ल की गाय रखते हैं तो दूध उत्पादन के साथ-साथ खेती में भी आपको बेहतर लाभ मिलेगा।

कौन सी गाय जो देती है 1800 लीटर तक दूध

बता दे देश में सबसे लोकप्रिय गाय नस्ल में से गाय जिसका नाम कांकरेज हैं। जिसको लेकर किसान पालना बहुत पसंद करते हैं। बता दें कि इस गाय के दूध देने के साथ-साथ है खेती के कार्यों में भी उपयोगी सिद्ध होती है। इस गाय से जो बछड़े जन्म लेते हैं वह बड़े होकर बैल को किसान अपने खेत में कार्य करने में आसानी रहती है।

 

कांकरेज गाय का किस किस नाम से जाना जाता है

कांकरेज गाय को इस नाम के अलावा भी कई नाम से जाना जाता है। जैसे नागर, बोनई, वागड और वगाड़िया के नाम से भी पुकारा जाता है।

 

कांकरेज गाय की पहचान और विशेषताएं क्या है

कांकरेज नस्ल में वैसे तो कई तरह की विशेषताएं हैं लेकिन जो अन्य गायों से इन्हें बेहतर बनाती है आईए जानते हैं इस गाय की विशेषताएं

इस गाय के सींग नुकीले लंबे और काफी मजबूत होने के साथ-साथ वीणा आकार में होते हैं। जो कि किसी भी व्यक्ति को आसानी से चोट पहुंचा सकती है। इस गाय का रंग सिल्वर ग्रे या स्टील ग्रे में मिलता है।

कांकरेज गाय लंबाई लगभग 125 सेंटीमीटर होती है। वहीं इसके बछड़े जब बड़े होकर बैल बनते हैं। तो उसकी लंबाई लगभग 158 सेंटीमीटर के करीब होती है। जिसको बाद में किसान अपने खेत जुताई के लिए आसानी से काम में ले सकते हैं। बता दें कि इस गाय के वजन की बात करें तो 320 से लेकर 375 किलोग्राम रहता है। इस गाय का दूध पीने पर पचाने में आसानी रहती है। इस नस्ल की गाय मुख्यतः गुजरात और राजस्थान प्रदेश में ज्यादा पशुपालकों के द्वारा पाली जाती है।

 

कांकरेज नस्ल गाय कितना दूध देती है

कांकरेज नस्ल गाय प्रतिदिन लगभग 8 से 10 किलो तक दूध देने में सक्षम है। वहीं अगर इस गाय के रहने सहने और वातावरण अच्छा रहे, तो प्रतिदिन 15 लीटर तक दूध देने में सक्षम है। वही एक बार ब्यांत पर ही है लगभग 1750 से 1800 लीटर दूध दे सकती है।

 

इस गाय की नस्ल हर रोज लगभग हर चार 20 से 25 किलो और सूखा चारा 5 से 7 किलो तक खाती है। वहीं इसकी खरीद करते समय पशुपालकों को बीमारियों के टीके पहले लगे हुए हैं, या नहीं जानकारी प्राप्त करना चाहिए। अगर नहीं लगा हुआ है। तो सभी प्रकार के बीमारियों के टीके अवश्य लगवाने चाहिए।

 

कांकरेज गाय की कीमत

इस गाय की कीमत 25000 रुपए से आरम्भ होती है जो की 65000 तक रहती है। हालांकि आपके राज्य में या अलग-अलग क्षेत्र में अलग भी हो सकती है। क्योंकि गाय की कीमत उसके दूध देने की क्षमता और उसकी उम्र भी निर्भर करती है

 

इसे भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना: पशुपालकों को पशु आवास बनाने पर मिल रही 90% भारी सब्सिडी, जल्द करें आवेदन

 

इसे भी पढ़ें 👉गेहूं की फसल में गुल्ली डंडा (मंडूसी) खरपतवार को हटाने का जाने उपाय, पूरी जानकारी

 

इसे भी पढ़ें 👉Wheat MSP Price: गेहूं खरीद होगी 2700 रुपए, बोनस के रूप में मिलेगा 575 रुपए लाभ

 

सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं

सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं

WhatsApp Group 

Join करें 




Telegram Group में जुड़े

Join करें


Facebook  पर जुड़े

Join करें

 

error: Content is protected !!