Sarso Price: सरसों की कीमतों में पिछले सप्ताह जयपुर कंडीशन प्रति क्विंटल में 5875 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।कीमतों में 75 रुपए की कमजोरी देखने को मिली। बीते सप्ताह सरसों खल और तेल में गिरावट रही वहीं नाफेड के द्वारा भी नीचे भाव में भी बिकवाली के चलते सरसों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
हालांकि सप्ताह के लास्ट में अन्य तेलों उठाव के चलते सरसों तेल में सुधार देखने को मिला वही नाफेड की राजस्थान में बिकवाली ना होने के कारण निचले स्तर से सरसों में सुधार देखने को मिला।
सरसों की बुवाई सरकारी आंकड़ों के अनुसार 11 नवंबर 2023 तक 57.164 लाख हेक्टेयर में हो चुका है जो कि बीते साल की मुकाबले में अब तक सरसों बुवाई 0.52% अधिक है। दिवाली त्योहार के बाद सरसों की बुवाई में और वृद्धि होने की संभावना है।
नाफेड में सरसों की बोली कम भाव में लगे होने के चलते नाफेड ने राजस्थान में टेंडर पास नहीं किया। नाफेड के द्वारा अब तक लगभग 62000 टन सरसों की बिकवाली किया गया है और अब भी 10.50 लाख टन के लगभग स्टॉक उपलब्ध है।
सरसों का भाव बढ़ेगा या घटेगा
वही स्टॉकिस्ट के अलावा किसानों के पास स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सरसो तेल के ऊँचे भाव को देखते हुए बड़ी तेजी की संभावना सरसो तेल में और सरसो में नहीं दिख रही है।
अब अगर कोई रिकवरी होती है तो वह अस्थाई होगी जिसमें स्टॉकिस्ट अपने हाथ में पड़ा स्टॉक खाली कर सकते हैं। 6050 के करीब मुनफा वसूली की राय दी थी। जहाँ से 200 की गिरावट आ चुकी है।
जयपुर सरसों माजूदा स्तरों में 5775 का सपोर्ट है। इसलिए सरसो की चाल अब यहां से सिमित दायरे में रहने का अनुमान है। वहीं सरसो तेल में 1050-1120 के बीच कारोबार करने का अनुमान है। व्यापार अपने विवेक से करें।
इसे भी पढ़ें 👉किसानों को सरकार दे रही सोलर पंप पर 75% पर सब्सिडी, आवेदन करने का अंतिम मौका
इसे भी पढ़ें 👉किसानों के लिए खुशखबरी, कृषि वानिकी योजना में सरकार देगी प्रति एकड़ 2000 रुपए, अंतिम दिनांक से पहले करें जल्द आवेदन
सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं
नोट : आज आपने जाना (सरसो का भाव बढ़ेगा या घटेगा 2024) सरसों भाव तेजी मंदी रिपोर्ट 2024। सरसों में तेजी आएगी क्या । व्यापार अपने विवेक से करे। किसी भी फसल में तेजी या मंदी आने वाली फसल की मांग और परिस्थितियों पर निर्भर करती है। किसी भी लाभ हानि होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है।