Rice Price: बासमती धान चावल के बाजार में पिछले कुछ दिनों से में गिरावट देखने को मिल रही है। अभी तक बाजार 200 रु तक गिरावट हो गई है। फिलहाल मिलस्स घटे भाव में बेचने को तैयार नहीं है और बाजार में ऊंचे भाव पर चावल का खरीददार नहीं है । मंडियों में धान की आवक लगातार कम होती जा रही है। लेकिन राइस मिलों के पास चावल का अच्छा स्टाक मौजूद होने के कारण मंडियों से धान खरीदी कम हो गई है। इसलिए धान की कीमत भी गिरावट आई है। हरियाणा पंजाब की मंडियों में 1401 का भाव 5000 से नीचे बोला जा रहा है। यही स्थिति 1718, 1509 व 1121 की है। मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी इतनी ही गिरावट आई है।
जानकारों के अनुसार कि सऊदी अरब ने अपनी जरूरत का लगभग माल खरीद लिया है और ईरान पिछले साल ज्यादा खरीदी कर चुका है। इसलिए इन पर खरीदी बढ़ाने का दबाव नहीं है। जो देश पाकिस्तान बाग्लादेश वियतनाम या दुबई से बासमती लेते विशेषज्ञों सहित दुनिया भर के थे उनकी जरूरत पूरी नहीं हुई है।
सोमवार से दुबई में गलफूड शुरू हो रहा जिसमें भारत के 137 कंपनियों के प्रतिनिधि, व्यापारी एवं चावल कारोबारी शामिल हो रहे हैं। यह एक तरह का विश्व बाजार है जिसमें निर्यातक देशों को आर्डर मिलता ही है। कम ज्यादा अलग बात है। उम्मीद की जा रही है कि इस गलफूड से भारत को नए आर्डर मिल सकते हैं और आपूर्ति करने के लिए फिर खरीदी निकल सकती है। वैसे भी मिलर्स के पास अभी 3/4 माह का समय इंतजार करने के लिए है ताकि वह बाजार को ठीक से समझ कर अपना व्यापार कर सके।
इसे भी देखें 👉 सभी मंडियों में धान का ताजा भाव देखें
इस समय बात करें 1401 के सेला और स्टीम में अधिक अंतर नहीं है। सेला 89/90 व स्टीम 91/92 बोला जा रहा है। चावल 1121 स्टीम 95/96 व सेला 82/83 पर उपलब्ध है। इस स्तर के भाव को मंदा नहीं कहा जा सकता, लेकिन इस बार व्यापार और ऊंचा रहने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। व्यापार अपने विवेक से करें किसी भी फसल में तेजी या गिरावट आने वाली परस्थिति पर भी निर्भर करती है।