पिछले कुछ दिनों से बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी बड़ा नुकसान हुआ है आज इस पोस्ट पर हम सोयाबीन और सरसों भाव भविष्य 2023 के बारे में जानेंगे
सोयाबीन के भाव इस सप्ताह सिमित दायरे में रहा। महाराष्ट्र कीर्ति प्लांट ऊपर में 5500 तक बढ़ने के बाद फिसलकर 5440 पर बंद हुआ। सोया तेल में गिरावट का दबाव सोयाबीन पर हावी। सोयाबीन की आवक 1.5 लाख से 2 लाख बोरी के बीच दर्ज की जा रही है। अंतराष्ट्रीय बाजार में सोयमील के भाव घटने से भारतीय सोयमील की प्रतिस्पर्धा घट सकती है। ब्राज़ील में सोयाबीन के उत्पादन अनुमान में बढ़ोतरी से सोयमील के भाव घट रहे हैं। सोयाबीन में न ज्यादा तेजी न बड़ी मंदी की उम्मीद और इसमें 150-200 का सिमित दायरे का व्यापार होगा
सरसो उत्पादक राज्यों में बेमौसम बरसात से सरसों की फसल खराब हुईं हैं। सरसो तेल में ग्राहकी कमजोर होने से सरसो की बढ़त पर लगाम। खल की ग्राहकी अच्छी निकल रही थी लेकिन पिछले 2 दिन में डिमांड कुछ घटी है। लगातार ख़राब मौसम से सरसो उत्पादन घट सकता है। इन भाव स्तरों से ज्यादा घटे तो किसान की बिकवाली कमजोर पड़ेगी। सरकारी की खरीदारी निकलने पर गिरावट पर लगाम लगेगी और निकट भविष्य में सरसो 200-300 के सिमित दायरे मे रहने की उम्मीद
अमेरिका में बैंको का संकट, ब्राज़ील में बड़ी फसल से सीबीओटी सोया तेल में भरी गिरावट। सीबीओटी सोया तेल आज अपने सपोर्ट 53 के ऊपर टिका हुआ है। मौजूदा स्तर से सीबीओटी सोया तेल में अस्थायी रिकवरी की उम्मीद दिखाई दे रही है। घरलू बाजार में सोया तेल की कीमतों में इस सप्ताह 3-4 रुपये किलो कली गिरावट आयी। कांडला पाम सोया तेल अब तक इस सप्ताह 3.5 रुपये किलो गिरकर 1010 पर बंद हुआ। सोया तेल में कुछ रिकवरी आने की उम्मीद है लेकिन टिकाऊ नहीं दिखती
केएलसी में इस सप्ताह 10% की गिरावट के साथ बंद हुआ। चीन के बाजार और सीबीओटी सोया तेल में गिरावट से केएलसी में गिरावट बढ़ी। कृषि बाजार भाव सर्विस अंतराष्ट्रीय बाजार में सरसो और सनफ्लॉवर के भाव घटने से पाम तेल पर अंतराष्ट्रीय बाजार की तुलना में घरेलू बाजार में पाम तेल की गिरावट कम कांडला पाम तेल में इस तरह 2.50 रुपये किलो की गिरावट आयी है। केएलसी अपने सपोर्ट 3400 के करीब जहाँ से कुछ रिकवरी की उम्मीद है।
हर रोज ताजा भाव व्हाट्सऐप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर दबाएं
इसे भी देखें 👉पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन शुरू , किसानों को मिलेंगे 6000 रुपए, जल्द करे रजिस्ट्रेशन|
नोट:-व्यापार अपने विवेक से करें । हमारा काम किसानों तक सही जानकारी पहुंचाना है। किसी भी फसल में तेजी आ मंदी आने वाली परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं। किसी भी लाभ या होनी होने पर सुपर मंडी भाव जिम्मेवार नहीं है।